हड्डियों को कमजोर बनाते हैं ये 7 फूड्स!

These 7 foods make bones weak!

Read More

हड्डियों में कमजोरी

स्वस्थ शरीर के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। लेकिन खराब खानपान की वजह से हड्डियों में वीकनेस की समस्या हो सकती है।

Read More

ये फूड्स जिम्मेदार

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका लगातार सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

Read More

मीठे खाद्य पदार्थ

शर्करा युक्त चीजों का ज्यादा सेवन करने और दूसरे पोषक तत्वों को भोजन में शामिल ना करने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

Read More

ज्यादा नमक युक्त फूड्स

साल 2016 में पब्लिश हुए एक रिसर्च के मुताबिक, ज्यादा नमक युक्त चीजों का सेवन करने वाले लोगों की हड्डियां संतुलित खानपान वाले लोगों की तुलना में पतली और कमजोर हो जाती हैं।

Read More

कैफीन

जो लोग कैफीन युक्त चीजों जैसे- चाय, कॉफी, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स आदि का ज्यादा सेवन करते हैं, उनकी बोन डेंसिटी सामान्य लोगों की तुलना में कम हो जाती है।

Read More

शराब

ज्यादा शराब का सेवन करने वालों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। बोन डेंसिटी कम होने लगती है और हड्डियों का विकास बाधित हो जाता है।

Read More

स्मोकिंग

लगातार ज्यादा मात्रा में स्मोकिंग करने से हड्डियों की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और वे कमजोर होने लगती हैं।

Read More

जंक फूड्स

जंक फूड्स अनहेल्दी माने जाते हैं। इनका सेवन करने से फैट बढ़ता है, जिससे हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है और वे कमजोर और पतली हो जाती हैं।

Read More

खाएं ये फूड्स

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में कैल्शियम से भरपूर चीजों जैसे दूध, पनीर, अंडा, मछली, पत्तेदार सब्जियां आदि का सेवन करें। विटामिन-डी भी पर्याप्त मात्रा में लें।\

Read More