बालों में चिपकी च्युइंगम को ऐसे निकालें?

How to remove chewing gum stuck in hair?

Read More

च्युइंगम

अगर गलती से बालों में च्युइंगम चिपक जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान उपायों से आप आसानी से बालों से च्युइंगम छुड़ा सकती हैं।

Read More

ईजी टिप्स

चलिए जानते हैं कि बालों में च्युइंगम चिपक जाने पर घर बैठे ही किन आसान उपायों से इसे छुड़ाया जा सकता है।

Read More

बटर

बालों में चिपकी च्युइंगम को बटर की मदद से निकाल सकते हैं। इसके लिए बालों में जहां भी च्युइंगम चिपकी हो वहां बटर मलते हुए हाथों से निकाल लें।

Read More

नींबू का रस

नींबू के रस को बालों पर चिपकी च्युइंगम की जगह पर डालें। इससे च्युइंगम धीरे-धीरे निकलने लगेगी। इसके बाद आराम से च्युइंगम को बालों से अलग कर लें।

Read More

गुनगुना पानी

बालों में च्युइंगम चिपकने पर गुनगुने पानी या गर्म पानी से बाल धोएं। इससे बालों से च्युइंगम अलग हो जाएगी।

Read More

बेकिंग सोडा

एक गिलास पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब बालों में जहां च्युइंगम चिपकी हो इस पानी को उसके ऊपर डालें। 2-3 बार ऐसा करने पर च्युइंगम निकल जाएगी

Read More

विनेगर

व्हाइट विनेगर से बालों पर चिपकी च्युइंगम को निकाल सकते हैं। इसके लिए च्युइंगम पर विनेगर डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर उंगलियों से धीरे से च्युइंगम निकाल लें।

बर्फ

अगर बालों में च्युइंगम चिपक जाए तो निकालने के लिए कुछ मिनट तक बर्फ को उसी जगह पर लगा लें। इससे च्युइंगम आसानी से निकल जाएगी।

Read More

ऑलिव ऑयल"

जिस जगह च्युइंगम चिपकी हो वहां ऑलिव ऑयल लगा लें। इससे च्युइंगम की पकड़ कमजोर हो जाएगी और च्युइंगम आसानी से बालों से छूट जाएगी।

Read More