बेडशीट पर लगे दाग को हटाने के ये है 5 टिप्स

Here are 5 tips to remove the stains on the bedsheet

Read More

बेडशीट

बेडरूम की बेडशीट की साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गर्मी में पसीने की वजह से स्मेल आने लगती है और बेडशीट जल्दी गंदी नजर आने लगती है।

Read More

क्लीनिंग टिप्स

चलिए बेडशीट पर लगे दाग-धब्बे के निशान और बदबू को दूर करने के आसान घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।

Read More

चादर पर दाग

अगर बेडशीट पर दाग लग जाए तो इसे साफ करने के लिए दाग वाली जगह पर नींबू में नमक मिलाकर रगड़ें। 2-3 बार ऐसा करने पर बेड पर लगे सभी दाग-धब्बों के निशान गायब हो जाएंगे।

Read More

एल्कोहल

बेडशीट पर लगे दाग को हटाने के लिए एल्कोहल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए नमक में एल्कोहल मिलाकर दाग वाली जगह पर रगड़ें। इससे बेडशीट से दाग निकल जाएंगे।

Read More

गुनगुना पानी

चादर पर चाय या कॉफी का दाग लगने पर उसे तुरंत साफ कर लें। इसके लिए सबसे पहले चादर को गुनगुने पानी में भिगो दें। डिटर्जेंट पाउडर से चादर साफ कर लें

Read More

सिरका

डिटर्जेंट पाउडर में सिरका मिलाकर जिद्दी दाग वाली जगह पर रगड़ें। इससे बेडशीट पर लगा दाग आसानी से साफ हो जाएगा।

Read More

बेकिंग सोडा

दाग साफ करने के लिए बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर बेडशीट धो सकते हैं। सबसे पहले 15-20 मिनट तक बेकिंग सोडा वाले पानी में चादर भिगो दें। फिर साफ कर लें।

Read More

बेडशीट की बदबू

बेडशीट को नियमित धोना काफी मुश्किल होता है, लेकिन पसीने के कारण चादर से बदबू आने लगती है। इससे बचने के लिए टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read More

टेलकम पाउडर

बदबू दूर करने के लिए सोने से एक घंटे पहले बेडशीट पर टेलकम पाउडर छिड़क सकती हैं। इससे गंदी स्मेल नहीं आएगी।

Read More