स्तनपान कराने वाली महिलाएं ना खाएं ये 7 फूड्स

Breastfeeding women should not eat these 7 foods

Read More

मां का दूध

मां का दूध बच्चे के लिए अमृत के जैसा होता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध पर्याप्त मात्रा में बने इसके लिए खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

Read More

करें परहेज

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कुछ फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये दूध के उत्पादन और उसकी गुणवत्ता को कम कर देते हैं। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।

Read More

कैफीन युक्त पदार्थ

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कैफीन युक्त पदार्थों जैसे चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स, चॉकलेट आदि का सेवन कम करना चाहिए। यह आदत बिल्कुल छूट जाए तो मां और बच्चे दोनों के लिए बेहतर होगा।

Read More

गैस बनाने वाले फूड्स

पत्ता गोभी, राजमा, छोले, प्याज, ब्रोकली जैसी गैस बनाने वाली चीजों का सेवन स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कम कर देना चाहिए। सीमित मात्रा में इनका सेवन किया जा सकता है।

Read More

खट्टे फल

स्तनपान कराने वाली महिलाएं यदि ज्यादा मात्रा में संतरा, नींबू, आंवला आदि खट्टे फलों का सेवन करती हैं, तो बच्चे का पेट खराब हो सकता है। सीमित मात्रा में ही इन फलों को खाएं।

Read More

शराब

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। यह दूध की क्वालिटी को कम करने के साथ-साथ प्रोडक्शन को भी कम कर देता है।

Read More

स्मोकिंग

धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। स्तनपान कराने वाली महिलाएं स्मोकिंग से बचें। इससे मां और बच्चे दोनों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

Read More

मसालेदार चीजें ना खाएं

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ज्यादा मिर्च मसाले युक्त चीजों से परहेज करना चाहिए। यह दूध के उत्पादन को कम कर देते हैं। :

Read More

जंक फूड्स

फूड क्रेविंग होने पर भी जंक फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। यह नवजात शिशु और मां दोनों के लिए हेल्दी नहीं माने जाते हैं।

Read More