home page

Rashifal 29 March: अष्टमी पर इन राशी के जातकों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, जानें आप की राशि पर किस ईष्ट की होगी कृपा

जानें किन राशियों के लिए आर्थिक स्थिति और करियर के लिहाज से बहुत मजबूत होने वाला है। साथ ही किन जातकों को रुका हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं धन योग में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 29 मार्च का दिन।

 | 
rashi

Newz Funda, New Delhi वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मानी जाने वाली कुल 12 राशियों का एक स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

29 मार्च 2023 को बुधवार के दिन अष्टमी का नवरात्र है। अष्टमी पर कन्या पूजन कर महा गौरी की पूजा. अर्चना की जाती है। ग्रहों और सितारों की गणना से जानिए करियर और धन के मामले में 29 मार्च का राशिफल क्या कहता है।

Mahaashtami on 29 and Shri Ram Navami 30 को छोटी कन्याओं को करवाएं भोजन, होती है देवी दुर्गा का ही स्वरूप

मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी भाग्‍यशाली रहने वाला है। आपको अब काफी संघर्ष के बाद आपकी परेशानियों से राहत मिलेगी।  भाग्‍य अब आपका साथ देगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी।  

वृष

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आपको आज धार्मिक कार्यों पर आपका काफी खर्च हो सकता है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से आपके मन को संतुष्टि मिलेगी।  स्वास्थ्य का  जरूर ध्यान रखें।

कर्क

कर्क राशि के जातको का आज का दिन किसी गंभीर चिंता में बीतने वाला है। घर के किसी काम के लिए आज आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।  लेकिन लाभ के अवसर मिलेंगे।

मिथुन

मिथुन राशि वालो का आज भाग्‍य साथ देगा और आज आपका समय तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का है। आपकी इस अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सब हैरान होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Mahaashtami on 29 and Shri Ram Navami 30 को छोटी कन्याओं को करवाएं भोजन, होती है देवी दुर्गा का ही स्वरूप

सिंह

नौकरी को लेकर मन परेशान रहेगा। किसी भी कार्य को लेकर धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें।  विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या

कन्या राशि के जातकों की किस्मत के सितारे साथ दे रहे हैं। आपकी राशि का स्वामी बुधए मीन राशि में आ चुका हैए बुध के साथ सप्तम सूर्य भी है। जरूरी कामों के लिए विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ेगी ।

तुला

तुला राशि के लोगों  किस्मत उनसे आज नराज है। आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान होंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं। वहीं कुछ परेशानियां आपके अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। 

वृश्चिक

नौकरी के कार्यक्षेत्र में आपको किसी कारण से तनाव हो सकता है।  किसी नई योजना पर काम करने से बचें। आपके पुराने झगड़े और झंझटों से छुटकारा मिलेगा। आपके जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति रहेगी।

धनु

रुका हुए धन के वापिस आने की उम्मीद है। आने वाले धन मिलने से सभी कार्य सरलता से पूरे हो जाएंगे। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

Mahaashtami on 29 and Shri Ram Navami 30 को छोटी कन्याओं को करवाएं भोजन, होती है देवी दुर्गा का ही स्वरूप

मकर

सामाजिक और धार्मिक कार्यो में भाग लेते रहने के कारण आपका समाज में सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। क्रय.विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी मिलते रहेंगे। संतान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

कुंभ

आप में आत्मविश्वास तो बहुत रहेगाए परन्तु मन में उतार.चढ़ाव भी रहेगा। अपनी नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।  परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मित्रों के साथ अच्छा समय बीताने का प्रयास करें। 

मीन

अपने किसी गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। आज किसी को उधार के पैसे देने से बचे। माता.पिता.गुरु की सेवा करें और कमाई का कुछ हिस्‍सा दान जरूर करें।

Mahaashtami on 29 and Shri Ram Navami 30 को छोटी कन्याओं को करवाएं भोजन, होती है देवी दुर्गा का ही स्वरूप