home page

Mahaashtami on 29 and Shri Ram Navami 30 को छोटी कन्याओं को करवाएं भोजन, होती है देवी दुर्गा का ही स्वरूप

अष्टमी और नवमी तिथि पर छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं। मान्यता के अनुसार छोटी कन्याएं भी देवी दुर्गा का ही स्वरूप हैं। छोटी कन्याओं की पूजा करने से देवी प्रसन्न...
 | 
navi

Newz Funda, New Delhi चैत्र नवरात्रि के 30 मार्च को समापन होगा। इस दिन जहां श्रीराम नवमी है। वहीं 29 मार्च को महाअष्टमी पर्व है। इस दिन दुर्गा पूजा के साथ ही छोटी कन्याओं की पूजा करने की भी परंपरा है। वहीं रामायण का पाठ करें और राम नाम का जप करें। 

छोटी कन्याएं भी देवी दुर्गा का ही स्वरूप 

अष्टमी और नवमी तिथि पर छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं। मान्यता के अनुसार छोटी कन्याएं भी देवी दुर्गा का ही स्वरूप हैं। छोटी कन्याओं की पूजा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य पूरी करती हैं।

कन्या पूजन ऐसे कर सकते हैं 

कन्या पूजन करने के लिए छोटी कन्याओं को उनके घर जाकर भोजन के लिए निमंत्रण दें। नौ कन्याओं को आमंत्रित करेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। इसके बाद कन्याएं घर पर आती है उन्हें आसन पर बैठाएं। वहीं सभी कन्याओं के पैर धोएं। सभी कन्याओं के माथे पर कुमकुम से तिलक कर हार-फूल पहनाएं। इसके बाद भोजन कराएं।

कन्याओं को अपने सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा भी देनी चाहिए। उन्हें उपहार में नए कपड़े, पढ़ाई से संबंधित वस्तु, जूते-चप्पल, श्रृंगार का सामान दे सकते हैं।

श्रीराम नवमी पर हनुमान जी की भी पूजा करें

नवमी तिथि पर चैत्र नवरात्रि का समापन भी होता है। इस दिन नवमी तिथि पर श्रीराम का प्रकट उत्सव भी मनाया जाता है। त्रेता युग में इसी तिथि पर राजा दशरथ के यहां भगवान विष्णु ने राम के रूप में जन्म लिया था।

इस दिन श्रीराम नवमी पर राम जी की विशेष पूजा करें। रामायण का पाठ करें। राम नाम का जप करें। श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की भी पूजा करें। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें।