टमाटर नहीं खाएंगे तो शरीर पर क्या असर पड़ेगा?

What will be the effect on the body if we do not eat tomatoes?

टमाटर

मौजूदा समय में टमाटर का रेट बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। कई लोगों ने डाइट में टमाटर को शामिल करना बंद कर दिया है।

Read More

ना खाने का असर

टमाटर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि टमाटर का सेवन ना करने से शरीर पर क्या असर पड़ेगा।

Read More

लाभकारी

टमाटर में विटामिन-सी से लेकर लाइकोपीन और दूसरे एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी हैं।

Read More

आंखों की रोशनी बढ़ाए

रोजाना टमाटर खाने से पाचन स्वस्थ रहता है, आंखों की रोशनी बढ़ती है और दिल की सेहत भी दुरुस्त रहती है।

Read More

हड्डियां मजबूत करे

इतना ही नहीं, टमाटर कैंसर से सुरक्षा करने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहायक माना जाता है।

Read More

पोषक तत्वों की कमी

टमाटर के इतने फायदे होने के बाद अगर आप इसका सेवन नहीं करते हैं, तो इममें मौजूद पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

Read More

विटामिन-सी और ए

टमाटर में विटामिन-सी और विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा होते हैं। टमाटर ना खाने से शरीर में इनकी कमी हो जाएगी।

Read More

इम्यूनिटी हो सकती है वीक

शरीर में विटामिन-सी की कमी होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। विटामिन-ए की कमी के कारण आंखों से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।

Read More