These 6 physical changes happen in women after 40
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का शरीर कई मायनों में अलग होता है। उनमें शारीरिक बदलाव ज्यादा होते हैं।
40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में ज्यादा परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इस दौरान वे धीरे-धीरे मेनोपोज की ओर बढ़ रही होती हैं।
40 की उम्र पार करने के बाद महिलाओं में कई हार्मोनल चेंजेस होते हैं, जिससे इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या का सामना करना पड़ता है।
40 के बाद महिलाओं में धीरे-धीरे बाल सफेद होने लगते हैं। कई महिलाओं के बाल कम सफेद होते हैं, तो कुछ महिलाओं में यह समस्या ज्यादा होती है।
40 की उम्र के बाद महिलाओं की पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है, ऐसे में भोजन पूरी तरह से नहीं पच पाता है और एक्स्ट्रा चर्बी जमा हो जाती है।
40 की उम्र के बाद महिलाओं की मेटाबॉल्जिम रेट कम होने लगती है, जिसकी वजह से वजन बढ़ने के अलावा सांस लेने में कठिनाई, थकान आदि समस्याएं होने लगती हैं।
40 के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन्स का स्तर कम होने लगता है, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर बाल निकलने लगते हैं।
40 की उम्र पार करने के बाद कई महिलाओं में एजिंग के लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं। उनकी त्वचा में झुर्रियां पड़ने लगती हैं।
यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।