आंखों की अच्छी सेहत के लिए अपनी डाइट से इन फूड्स को कहें न

Say no to these foods from your diet for good eye health

गलत खानपान

हमारे गलत खानपान की आदतें, खराब दिनचर्या और डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल न करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं जन्म लेने लगती हैं।

Read More

आंखों की रोशनी

हमारे खान पान की आदतें हमारी आंखों को भी नुकसान पहुंचा देती हैं जिसका सीधा असर आंखों की रोशनी में पड़ता है।

Read More

फूड

आइए जानें आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए आपको किन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

Read More

ब्रेड और पास्ता

ब्रेड और पास्ता में पाए जाने वाले साधारण कार्बोहाइड्रेट को आंखों की कमजोरी के साथ जोड़ा जा सकता है। जो लोगों के लिए दृष्टि हानि का कारण बन सकता है।

Read More

टेबल सॉस और ड्रेसिंग

आंखों की सेहत के लिए आपको खाने में टेबल सॉस और ड्रेसिंग को हटा देना चाहिए। इनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है और ये चीनी और वसा से भरे हो सकते हैं।

Read More

डिब्बाबंद सामान

डिब्बाबंद सामान में अक्सर सोडियम की उच्च मात्रा होती है। इन खाद्य पदार्थों को कम खाने से आपको आंखों से संबंधित समस्याओं की संभावना कम हो सकती है।

Read More

सॉफ्ट ड्रिंक्स

किसी भी प्रकार के सॉफ्ट ड्रिंक्स आपकी आंखों के लिए खराब हो सकते हैं। बहुत अधिक चीनी का सेवन करने से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है

Read More

अल्कोहल

अल्कोहल एक ऐसा ड्रिंक है जिसका सेवन आपकी आंखों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। अल्कोहल का अधिक सेवन कम उम्र में मोतियाबिंद का कारणबन सकता है।

Read More