भारत के टॉप बिजनेसमैन की लिस्ट में रतन टाटा का नाम आता है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से टाटा ग्रुप को दुनियाभर में पहचान दिलाई है।
रतन टाटा काफी सक्सेसफुल हैं, इसके साथ ही वह सरल और सज्जन इंसान भी हैं। उन्होंने जिंदगी में कुछ चीजों को फॉलो कर सफलता हासिल की है।
रतन टाटा का कहना है अगर आप काम करते हैं, तो उसे ही पूजा मानिए। किसी भी काम को करने के लिए पूरी मेहनत करें।
रतन टाटा का कहना है कि जीवन में कुछ करने के लिए सबसे पहले बड़ा सोचें। बड़े सपने देखने पर आप उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे।
रतन टाटा इतना सक्सेस होने के बाद भी अपने से छोटों और बड़ों का पूरा सम्मान करते हैं। उनका कहना है कि हमेशा दूसरों को सम्मान दें।
रतन टाटा का कहना है कि सबसे पहले खुद पर विश्वास करें। किसी भी काम को करना मुश्किल नहीं है, जब तक आप खुद पर भरोसा करते रहेंगे।
रतन टाटा का मानना है कि अकेले आप कुछ ही दूर तक चल सकते हैं। लेकिन लोगों के साथ आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।
सफलता पाने का पहला नियम है जीवन में अनुशासन। रतन टाटा जिंदगी में अनुशासन के साथ ही चलते हैं। सुबह जल्दी उठकर वह टाइम से सब काम करते हैं।
रतन टाटा का मानना है कि जब आप भरोसा बनाते हो तो लोग आप से जुड़ते हैं। इसके बाद ही आपके काम और कंपनी पर भी भरोसा करते हैं।