Every woman should know these things before the first night of marriage
शादी के बाद पहली रात किसी भी लड़की के लिए अजीबोगरीब अहसास लेकर आ सकती है। ऐसे समय पर कुछ बातों का ध्यान रखने से नई दुल्हन की घबराहट थोड़ी कम हो सकती है।
शादी को लेकर लड़कियों के अलग तरह के सपने होते हैं। जब शादी के बाद दुल्हन ससुराल आती है तब एक अजीब सी घबराहट भी उसके साथ होती है। नए घर में नए चेहरों के बीच एडजस्ट करने में थोड़ा समय तो लगता ही है।
फर्स्ट नाइट की बात करें, तो दुल्हनों को थोड़ी झिझक होना स्वाभाविक है। कई बार तो लड़कियां पैनिक की स्थिति में आ जाती हैं। मेरी एक सहेली के भी कुछ ऐसे ही हाल थे। उसे लगा कि वो लगभग बेहोश ही हो जाएगी।
अधिकतर लोग समझते हैं कि फर्स्ट नाइट का मतलब फिजिकल इंटिमेसी से ही समझते हैं, लेकिन यह इससे काफी विपरीत होती है।
फिजिकल इंटिमेसी के लिए पहले खुद को शांत रखना जरूरी है और अगर कोई पहले से ही घबराया हुआ हो, तो निजी पलों का अनुभव खराब हो जाता है। नई दुल्हनों के लिए पहली नाइट से जुड़े ये टिप्स बहुत काम के साबित हो सकते हैं।
शादी की रात बहुत अजीबोगरीब अनुभव भी दे सकती है। दो लोग अलग बैकग्राउंड से एक साथ रहने आ रहे हैं, ऐसे में कुछ गलत बोल जाना, कुछ गलत कर जाना आम है।
असल में वो गलती भी नहीं होती है, बस मन का वहम होता है। भले ही आपने लव मैरिज की हो, लेकिन साथ में रहना बहुत ही अलग होता है।
इसके बारे में शायद सभी को पता होगा, लेकिन शादी के बाद लड़कियों के मन में इसे लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। इंटिमेसी अनकंफर्टेबल भी हो सकती है और इसके कारण दर्द भी हो सकता है।