गर्मियों में खाएं अन्नानस की टेस्टी चटनी

Eat tasty pineapple chutney in summer

चटनी

गर्मियों के लिए अन्नानस अच्छा फल माना जाता है। इसे आप जूस, जैम, चटनी आदि बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। आइए आज जानते हैं इससे चटपटी चटनी बनाने की रेसिपी

Read More

सामग्री

सामग्री अन्नानस- 1-2 कप (कटा हुआ) दही- 1 कप नारियल- 1 कप राई दाना- आधा चम्मच अदरक- 1-2 इंच हरी मिर्च- 2 करी पत्ता- 2-4 तेल- 1-2 चम्मच नमक स्वादानुसार

Read More

स्टेप- 1

अन्नानस की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पानी गर्म करें और फिर उसमें अन्नानस को डालकर उबालें।

Read More

स्टेप- 2

अन्नानस जब उबलकर नरम हो जाए, तो उसमें हरी मिर्च और अदरक डाल दें और कुछ देर और उबालें।

Read More

स्टेप- 3

अब नारियल के पेस्ट में उबले हुए अदरक और हरी मिर्च मिलाएं और फिर इस मिक्सचर को ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें।

Read More

स्टेप- 4

अब उबले अन्नानस को मसलकर पेस्ट बना लें और फिर इसे नारियल से तैयार पेस्ट में डालकर खूब अच्छे से मिक्स करें।

Read More

स्टेप- 5

चटनी में तड़का लगाने के लिए तेल को गर्म करें और उसमें करी पत्ता और राई दाना डालकर पका लें।

Read More

सर्व करें

करी पत्ता जब भून जाए तो इस तड़के को अन्नानस के पेस्ट में डाल दें। अन्नानस की चटनी बनकर तैयार है। इसे आप रोटी, चपाती, परांठे आदि के साथ सर्व कर सकते हैं।

Read More