पीरियड्स में ना करें ये 6 गलतियां, बढ़ सकती है मुसीबत

Do not do these 6 mistakes during periods, trouble may increase

Read More

पीरियड्स

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को बहुत असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है, इसलिए इस समय उन्हें कई एहतियात बरतने की जरूरत होती है।

Read More

पीरियड्स में सतर्कता जरूरी

पीरियड्स में महिलाओं को पर्सनल हाइजीन का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होता है। इसके बाद खानपान में सतर्कता बरतना भी बहुत जरूरी है।

Read More

ना करें ये गलतियां

आज हम आपको कुछ ऐसे काम बता रहे हैं, जो पीरियड्स के दौरान नहीं करने चाहिए, क्योंकि इन्हें करने से आपको पछताना पड़ सकता है।

Read More

असुरक्षित यौन संबंध

मासिक धर्म के दौरान गलती से भी यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने पर यौन संक्रामक बीमारियों के ट्रांसफर होने का खतरा रहता है।

Read More

ठहर सकता है गर्भ

पीरियड्स में यौन संबंध बनाने से गर्भ ठहरने की संभावना कम रहती है, लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसा करना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है, इससे गर्भ ठहर सकता है।

Read More

चाय-कॉफी के सेवन से बचें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान चाय और कॉफी का सेवन करना नुकसानदायक होता है। यह पीरियड पेन और स्ट्रेस को बढ़ा सकता है।

Read More

ना पीएं शराब

पीरियड्स के दौरान शराब पीना भी खतरे से खाली नहीं है। इसके ज्यादा सेवन से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं और दर्द भी बढ़ सकता है।

Read More

रात भर ना जागें

मासिक धर्म के दौरान पूरी नींद लेना जरूरी है। इस समय रात भर जागने की गलती तो बिल्कुल भी ना करें, क्योंकि इससे पीरियड्स में अनियमितता आ सकती है

Read More

लंबे समय तक एक ही पैड

डॉक्टर्स बताते हैं कि एक सेनेटरी पैड को 6 से 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद पैड बदलना जरूरी है, वरना बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।

Read More