Benefits of eating eggs: After the age of 40, eat one egg every day, you will get these 5 benefits for health
अंडा खाने के फायदे? अंडा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। डॉक्टर भी रोजाना एक अंडा खाने की सलाह देते हैं।
अंडा प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स है, यह मासंपेशियों को मजबूत बनाता है। वैसे तो अंडा सभी आयु वर्ग के लोगों को खाना चाहिए,
बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए। 40 साल के बाद रोज एक अंडा खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी, और हृदय भी स्वस्थ रहेगा।
अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए रोजाना एक अंडा खाने की सलाह दी जाती है। इसमें कैल्शियम, हेल्दी फैट, कैलोरीज, सोडियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है।
बढ़ती उम्र में हड्डियों का कमजोर होना स्वाभाविक है। अंडे में कैल्शियम और विटामिन डी होता है, ये दोनों तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन अगर आप रोज एक अंडा खाएंगे तो जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा।
40 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में कई स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करने लगती हैं। रोज एक अंडा खाने से आपका मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होगा
अंडा विटामिंस और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। साथ ही अंडे में लुटेइन जैसा एंटीऑक्सीडेंट होता है,