9 बातों बताती हैं कि क्यों 'सबकाे खुश रखने की काेशिश करना, होती है सबसे बड़ी 'मूर्खता'

9 things tell why 'trying to please everyone' is the biggest 'foolishness'

लोग आपका फायदा उठाएंगे

जरूरत से ज्यादा अच्छा होने पर लोगों को आपका फायदा उठाने का मौका मिल जाता है। वे आपका शोषण कर सकते हैं।

Read More

लोग आपको वैल्यू नहीं करते

अगर आप लगातार किसी के साथ अच्छे रहते हैं, तो उनके लिए आपकी अच्छाई की वैल्यू खत्म हो जाती हैै, वे आपको इग्नोर करते हैं और आपकी अच्छाइयों की तारीफ करने के बजाए आपके अच्छे होने का फायदा उठाते हैं।

Read More

आप अपनी पहचान खो देते हैं

दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करने में व्यस्त होकर आप अपनी जरूरतों को भूल जाएंगे। इससे तनाव, चिंता और सेल्फ वर्थ की भावना में कमी आएगी।

Read More

लोग आपको आसानी से मैनिपुलेट कर लेंगे

लोग अपने फायदे के लिए आपका इस्तेमाल कर लेंगे और काम निकल जाने के बाद आपको पहचानेंगे तक नहीं।

Read More

लोग आपको कमजोर समझते हैं

जब आप लोगों के साथ हमेशा अच्छे रहते हो तो लोग आपको मूर्ख समझने लगते हैं। आप उनके लिए एक ईजी टारगेट बन जाते हो कुछ भी उल्टा कहने या करने का

Read More

आपको न कहने में दिक्कत होती है

स्वभाव से अच्छे लोग हमेशा दूसरों के काम आना चाहते हैं कई बार तो अपने काम रोककर आप दूसरों के काम करते हैं, लेकिन ऐसा करके आप सिर्फ खुद के तकलीफ दे रहे होते हैं, न कहना हर किसी को आना चाहिए।

Read More

आप अपना सम्मान खो सकते हैं

हर किसी की नजरों में अच्छा बने रहने के चक्कर में कई बार आप अपने लिए भी स्टैंड नहीं लेंगे और इस वजह से आप दूसरों के साथ ही अपनी नजरों में भी अपना सम्मान खो सकते हैं।

Read More

आप हर्ट होते रहेंगे

अच्छे लोगों की सबसे बुरी आदत होती है लोगों पर जल्दी भरोसा करना और बार-बार गलतियां करने पर भी माफ करते रहना, जिसकी वजह से दूसरों को उन्हें बार-बार दर्द देने का मौका मिलता रहता है।

Read More