विटामिन-ए, बी-6, सी के साथ-साथ पोटैशिटम, प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर आम स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
आम का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है, शरीर में मजबूती आती है और पाचन क्रिया भी स्वस्थ रहती है।
इतना ही नहीं, आम याददाश्त मजबूत करने, इम्यूनिटी बढ़ाने, यौन शक्ति बेहतर करने और गर्मी से राहत दिलाने में भी कारगर है।
आम के इतने फायदे होने के साथ-साथ इसके कई नुकसान भी हैं। आइए इन नुकसानों को जानें।
आम एक हाई कैलोरी फल है। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
आम में शर्करा की मात्रा बहुत अधिक होती है। रोजाना इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
ज्यादा आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, ऐसे में डायबिटीज होने का खतरा रहता है।
ज्यादा मात्रा में आम का सेवन करने से पाचन बिगड़ सकता है और दस्त की समस्या हो सकती है, क्योंकि यह तासीर में गर्म होता है।
वैसे तो आम त्वचा के लिए लाभकारी है, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से चेहरे में कील-मुहासे और पिंपल्स की समस्या हो सकती है।