home page

Smartphone Hack: मोबाइल ऐप पर इस ट्रिक से किसी भी Smartphone को करें चुटिकों में ट्रैक, बस रखें इन बातों का ध्यान

स्मार्टफोन से केवल ऐप इस्तेमाल आदि ही नहीं बल्कि और भी कई काम किए जा सकते हैं। इन्हीं में से एक है लोकेशन ट्रैकिंग। अब यह तो आप जानते ही हैं कि...
 | 
mobile aap

Newz Funda, New Delhi तकनीक दिन प्रतिदिन तरक्की कर रही है। यही तरक्की हमें स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिली है। जब से मोबाइल का ईजाद हुआ है तब से लेकर अब तक फोन में कई क्रमागत उन्नत्ति देखने को मिलने को मिली है। तकनीक के इस दौर में हम सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने लगे हैं। 

एक बजट स्मार्टफोन से लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोन तक, कंपनियों ने कई ऐसे फीचर्स फोन में उपलब्ध कराए हैं जो यूजर्स के बेहद काम आ सकते हैं। चाहें कॉल-मैसेज करने हों या फिर इंटरनेट का इस्तेमाल फोन बेहद उपयोगी डिवाइस कही जा सकती है।

स्मार्टफोन से केवल ऐप इस्तेमाल आदि ही नहीं बल्कि और भी कई काम किए जा सकते हैं। इन्हीं में से एक है लोकेशन ट्रैकिंग। अब यह तो आप जानते ही हैं कि रास्ता खोजने के लिए लोकेशन ट्रैक की जाती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आप अपने दोस्तों और परिवार वालों की लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं। 

आप घर बैठे केवल अपने फोन्स से ही यह ट्रैक कर सकते हैं कि आपका दोस्त या परिवार का सदस्य कहां है। इसके लिए कई ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं जिन्हें आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लेख में हम आज आपके लिए कुछ ट्रैकिंग ऐप्स की जानकारी लाए हैं जिनके जरिए आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के लोकेशन की जानकारी ट्रैक कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में। Best App For Mobile Tracking

1. FamiSafe: यह एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसके जरिए व्यक्ति किसी भी डिवाइस को ट्रैक कर सकते हैं। एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर इस ऐप के जरिए आप किसी भी व्यक्ति को रियल टाइम ट्रैक कर पाएंगे। 

इसमें आपको दूसरे की चेक-इन और चेक आउट डिटेल्स भी चेक कर सकते हैं। इस ऐप में स्मार्ट पैरेंटल कंट्रोल सेटिंग, किसी भी डिवाइस की रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग आदि फीचर्स मौजूद हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4.2 स्टार दिया गया है। यह एक फ्री ऐप है। Best App For Mobile Tracking

2. Family Locator: यह भी एक लोकेशन ऐप ट्रैकर है। यह एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करता है। यूजर्स इस ऐप के जरिए अपने दोस्तों या रिश्तेदारों की लोकेशन को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।  Best App For Mobile Tracking

यह किसी भी व्यक्ति की रियल-टाइम लोकेशन की जानकारी देती है। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4.4 स्टार दिया गया है। यह ऐप वैसे तो फ्री है लेकिन अगर आपको इसके प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल करना है तो आपको 320 रुपये प्रति महीने का शुल्क अदा करना होगा।

3. Glympse: यह एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इससे कोई मालिक अपने कर्मचारी की भी लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए किसी भी व्यक्ति की रियल-टाइम लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। इसमें इन-ऐप नेविगेशन और मैसेजिंग फीचर भी दिया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4.3 स्टार दिया गया है। यह फ्री ऐप है। Best App For Mobile Tracking

4. Find My Friends: यह एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसके जरिए आप किसी की भी लोकेशन जान सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप किसी के फोन नंबर के जरिए उसे ट्रैक कर सकते हैं। साथ ही रियलटाइम लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 3.7 स्टार दिए गए हैं। यह ऐप वैसे तो फ्री है लेकिन अगर आपको इसके प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल करना है तो आपको 320 रुपये का ति महीने का शुल्क अदा करना होगा। Best App For Mobile Tracking

5. GPS Phone Tracker: यह भी एक लोकेशन ट्रैकर है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 4.2 स्टार दिए गए हैं। यह ऐप वैसे तो फ्री है लेकिन अगर आपको इसके प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल करना है तो आपको 140 रुपये का प्रति महीने का शुल्क अदा करना होगा। Best App For Mobile Tracking

उम्मीद करतें हैं कि हमारी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी. ऐसी ही जानकारी पाने के लिए साइट पर बने रहें.