जिंदगी के कई राज खोलते हैं शरीर के इस हिस्से के तिल, किस टाईप कि होती है लड़कियां...
व्यक्ति के शरीर के कई हिस्सों में तिल मौजूद होते हैं। कहा जाता है कि व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों का अलग अलग महत्व होता है।

Newz Funda, New Delhi शरीर के कई हिस्सों में तिल होते हैं। माना जाता है कि व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर पर मौजूद ये तिल व्यक्ति की जिंदगी के कई राज खोलते हैं।
इन तिलों की मदद से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुरुष और महिला के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों का अलग-अलग महत्व होता है।
आज हम आपको महिलाओं के होठो पर होने वाले तिलों के बारे में बताएंगे। कैसी होती हैं होठों पर तिल वाली लड़कियांए जानिए क्या है सामुद्रिक शास्त्र...
महिलाओं के होंठ के ऊपर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसारए जिन महिलाओं के होंठ के ऊपर तिल होता है ऐसी महिलाएं बहुत आकर्षक होती हैं। साथ ही ये काफी मेहनती भी होती हैं।
अपने मेहनती स्वभाव की वजह से ये हर काम में सफलता हासिल करती हैं। ये लोग जो बोलते हैं बिल्कुल सही बोलते हैं।
इनकी आवाज काफी आकर्षक होती है। यह तिल विलास्ता और कामुकता का प्रतीक माना जाता हैं।
निचले होंठ के बाईं ओर
जिन महिलाओं के निचले होंठ के बाईं ओर तिल होता है वह खाने के शौकीन होते हैं। वहीं नीचे के होंठ पर बाईं ओर तिल का होना गंभीर रोग का संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को नए कपड़ों का बेहद शौक होता है।
होंठ के ऊपर दाईं ओर
जिन महिलाओं के ऊपरी होठ के दाएं तरफ तिल होता हैए वह लाइफ पार्टनर के मामले में खुशकिस्मत होती हैं। वहीं अगर बात की जाये पुरुषों की तो जिन पुरुषों के ऊपर के होठ पर तिल होता है
वह रूखे स्वभाव के माने जाते हैए लेकिन जो लोग उनके दिल के बेहद करीब होते हैए उनके साथ वह अच्छा व्यवहार रखते हैं।
होठ के ऊपर बाईं ओर
ऐसा माना जाता है कि ऊपर वाले होंठ के बाईं ओर तिल का होना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोगों को जीवन में अपने जीवनसाथी से बहुत कम सहयोग मिलता है।
होंठ के नीचे दाईं ओर
जिन लोगों के नीचे के होठ के दाईं ओर तिल होता है वह अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ही परफेक्ट होते हैं। इसकी वजह से लोगों के बीच अपनी एक महत्वपूर्ण जगह बनाते हैं।