home page

Google Adsense न्यू कंटेंट क्रिएटर को जमकर दे रहा है डॉलरों में कमाई, जानें आपको कितना फायदा या नुकसान

ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अर्निंग के लिए गूगल एक अच्छा प्लेटफार्म है। जिसपर अगर आप ऑनलाइन कंटेंट क्रिएट करते हैं और वेबसाइट रन करते हैं तो गूगल से पैसा  मिलते है। इस कमाई के गूगल ऐडसेंस की मदद ली जा जाती है।
 | 
google add

Newz Funda, New Delhi विश्व की सबसे तगड़ी टेक कंपनी गूगल अपने उपभोक्ताओं के लिए एक सर्च इंजन से बढ़कर काम करती है। गूगल यूजर्स के लिए अलग-अलग सुविधाओं के साथ  गूगल के साथ जुड़ी कंपनी यूजर्स की कमाई का जरिया भी बनती है।

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि Online काम कर गूगल से पैसा कमा रहे है और ये पैसे डॉलर के रूप में उनके खाते में आते है। आखिर गूगल से कोई पैसा कैसे कमाया जा सकता हैए यह सवाल एक ना एक बार तो आपके जेहन में भी आता होगा।

हम इस आर्टिकल के माध्यम सेगूगल की पॉपुलर टर्म Google AdSense के बारे में ही बात करने जा रहे हैं। गूगल का यह प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए कैसे काम करता है और कैसे कमाई का जरिया बनता है, इस आर्टिकल में बता रहे हैं-

क्या है Google AdSense

Google AdSense Google का एक कंप्यूटर प्रोग्राम है। यह यूजर्स को उनके ऑनलाइन कंटेंट के साथ ऐड्स उपलब्ध करवाता है।

इस तरह की सुविधा के लिए कंपनी यूजर्स से किसी तरह का चार्ज नहीं लेती है। हां, लेकिन यूजर को ऐड्स से होने वाली कमाई का एक हिस्सा जरूर कंपनी के नाम जाता है।

दो तरीकों से हो सकती है कमाई

यूजर अगर किसी ब्लॉग साइट, न्यूज साइट, फोरम और चर्चा बोर्ड, सोशल नेटवर्क या फ्री ऑनलाइन टूल को इंटरनेट पर रन करता है तो गूगल से कमाई कर सकता है। टेक्स्ट वेबसाइट के अलावा यूजर Youtube चैनल क्रिएट कर भी Google के इस प्लेटफॉर्म से कमाई कर सकता है।

 Online Website पर कैसे कर सकते हैं कमाई

ऑनलाइन वेबसाइट पर AdSense कस्टम खोज की मदद ली जा सकती है। यूजर जब किसी खास कंटेंट के लिए आपकी वेबसाइट पर विजिट करेगा तो वह सर्च बटन के ऑप्शन पर जाना चाहेगा।

जैसे ही यूजर कंटेंट सर्च कर एंटर के बटन पर क्लिक करेगा उसे रिलेटेड सर्च के ऑप्शन तो मिलेंगे साथ में AdSense कस्टम खोज की मदद से ऐडस भी पॉप अप होंगे, इन एड्स के लिए कंटेंट क्रिएटर को पे किया जाएगा।

Youtube channel से ऐसे कर सकते हैं कमाई

यूट्यूब पर कंटेंट क्रिएट कर एक चैनल बना लेते हैं तो यहां भी गूगल की मदद से पैसा कमाया जा सकता है। इसके लिए चैनल का पॉपुलर होना जरूरी होगा। चैनल की सुविधाएं सेक्शन में जाकर कमाई करना ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।

चैनल को AdSense खाते से जोड़ने की Guideline को फॉलो कर कमाई की जा सकती है। यहां कंटेंट क्रिएटर को अपनी पसंद के ऐड्स सेलेक्ट करने की सुविधा भी मिलती है।

गूगल फ्री में क्यों देती है सर्विस

दरअसल यह दो पार्टियों के बीच एक मीडिएटर की तरह काम करता है। कंटेंट क्रिएटर को उसकी वेबसाइट या चैनल पर ऐड्स दिखाने के लिए ऐड देने की इच्छा रखने वाली कंपनी पे करती है।

इस कीमत के 100 प्रतिशत हिस्से में से गूगल एक बड़ा हिस्सा कंटेंट क्रिएटर के नाम ट्रांसफर कर देती है, जबकि कुछ हिस्सा खुद रखती है।

कमाई के लिए अच्छा ट्रैफिक होना जरूरी

गूगल से अच्छी कमाई के लिए कंटेंट क्रिएटर के लिए उसकी वेबसाइट पर एक अच्छा ट्रैफिक होना जरूरी है। गूगल का यह प्लेटफॉर्म वेबसाइट में ऐड्स पर क्लिक के साथ काम करता है।

जितनी ज्यादा वेबसाइट पर आने वालों की संख्या होगी, उतने ही ज्यादा ऐड्स पर क्लिक की संभावना होगी। इसी तरह यूट्यूब चैनल पर विजिट करने वाले यूजर को कंटेंट देखने से पहले ऐड देखना पड़ता है। यह ऐड कंटेंट क्रिएटर की कमाई का जरिया है।

कितनी हो सकती है कमाई

गूगल से कमाई की कीमत पूरी तरह से कंटेंट क्रिएटर के कंटेंट पर निर्भर करता है। कंटेंट अच्छा होता है तो और वेबसाइट पर विजिट करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होती है तो कमाई का यह आंकड़ा लाखों रुपये तक भी जाता है।

गूगल कंटेंट क्रिटर की कमाई को उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। यह हर महीने एक फिक्स्ड तारीख को रिसीव किया जा सकता है।