home page

Chanakya Niti: इन कारणों से जल्दी बुड्ढे हो रहे हैं लोग, कही ये काम आप तो नहीं करते

आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन के लिए काफी उपयोगी मानी जाती है, क्योंकि चंद्रगुप्त मौर्य को अखंड भारत का सम्राट बनाने वाले चाणक्य को नीतिशास्त्र का महान ज्ञानी कहा जाता है। 
 | 
Old Person

Newz Funda, New Delhi मानव जीवन को लेकर महान आचार्य चाणक्य ने कई ऐसी बातों का वर्णन किया है। अगर कोई इंसान चाणक्या की इन नीतिया का प्रयोग करता है तो वह अपने जीवन को स्वर्ग से भी सुंदर बना सकता है।

आचार्य चाणक्य की नीति में महिला व पुरुष को लेकर अनेक बातों का जिक्र किया गया है। घोड़ों की तरह लोगों की उम्र भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। चाणक्य ने बताया कि ये लोग समय से पहले ही बुड्ढे होने लग जाएंगे। 

1. ज्यादा यात्रा करने वाला 

चाणक्य नीति में बताया गया है कि जो व्यक्ति लगातार यात्रा करता है मतलब चलता रहता है, वो जल्दी बूढ़ा हो जाता है। अधिक चलने से शरीर थक जाता है। यदि व्यक्ति को जवान बने रहना है तो उसे अधिक नहीं चलना चाहिए।

2. हमेशा बांध कर रखा गया घोड़ा होता है बूढ़ा

चाणक्य ने मनुष्य के साथ-साथ घोड़े का भी जिक्र करते है। उनके मुताबिक घोड़े को अगर हमेशा बांध कर रखा जाए तो वह जल्दी बूढ़ा हो जाता है तथा उसकी शक्ति भी कम होने लगती है।

इसलिए घोड़े को खुला रखना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार घोड़े का काम दौड़ना और मेहनत करना है। अगर उसे इन सब से वंचित रखा जाए तो वह जल्दी बूढ़ा हो जाता है।

3. इस कारण से स्त्री हो जाती है जल्दी वृद्धा 

चाणक्य ने स्त्री की वृद्धावस्था का भी जिक्र करते हुए कहा है कि जो स्त्री अपने पति से प्रेम नहीं करती वह जल्दी बूढ़ी हो जाती है। इसलिए स्त्री को हमेशा संबंध बनाकर रखना चाहिए।

जिस स्त्री को समय पर शारीरिक सुख नहीं मिलता, वह समय से पहले ही बूढ़ी हो जाती है।

4. ज्यादा समय तक धूप में रखा गया कपड़ा हो जाता है बेकार 

 चाणक्य अंत में कहते है कि अगर किसी कपड़े को अधिक समय तक धूप में रखा जाए तो वह पुराना हो जाता है। उसका रंग उड़ जाता है और वह बेकार हो जाता है।