home page

Chanakya Niti: जीवन में बुरा समय आने से पहले मिलते है ये 5 संकेत, ना करें नजरअंदाज; हमेशा रहें सचेत

आचार्य चाणक्या ने नीति शास्त्र में जीवन का सार लिखा है, जिससे अगर जीवन में अपनाया जाए तो मानव जीवन सफल हो जाएगा। 

 | 
chanakya

Newz Funda, New Delhi आचार्य चाणक्य  गंभीर सोच के साथ नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी बहुत सी बातों का वर्णन किया है। उन्होंने अपनी नीति शास्त्र के माध्यम से मानव जीवन के कई अहम पहलुओं का बेहतरीन तरीकें से किया है।

चाणक्या का मानना है कि इन नीतियों का पालन करने से समाज व परिवार में सरलता से जीवन यापन किया जा सकता है। आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र में से एक विचार में उन्होंने
व्यक्ति के बुरे समय का जिक्र किया है।

उन्होंने बताया है कि बुरे समय के आने से पहले उसे व्यक्ति को अपने घर में 5 संकेत नजर आ जाते हैं। 

जी हां, आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि जब भी किसी व्यक्ति पर आर्थिक संकट आने वाला होता है तो उसे इन 5 संकेतों में जरूरत कोई ना कोई संकेत मिलता हैं।

इसलिए व्यक्ति को हमेशा अपने आसपास घटने वाली घटनाओं पर जरूर ध्यान देना चाहिए। जिससे उसे वक्त रहते बुरा वक्‍त आने का संकेत मिल जाएगा। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो संकेत जसे व्यक्ति पर बुरा समय आने से पहले नजर आते है।  

1. तुलसी का पौधे सूखना

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख-शांति  बनी रहती है। आचार्य चाणक्य अनुसार यदि आपके घर में लगा तुलसी का पौधा काफी देखरेख के बाद भी सूख जाता है तो ये भविष्य में आने वाली आर्थिक संकट का संकेत हो सकता है। 

2. घर में कलाह

अगर आपके परिवार में अचानक क्लेश बढ़ गया है और बिना वजह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगा है तो यह सब आप पर आने वाले आर्थिक संकटों की तरफ इशारा करते है। हालांकि गृह क्लेश वास्तु दोष व ग्रहों के दोषों के कारणों से भी होता है। लेकिन अगर प्यार भरे परिवार में एकदम से झगड़ा होने लगे तो यह संकेत है।

3. शीशे का टूटना 

आपके घर में लगे शीशों का बार.बार टूटना दरिद्रता व धन हानि का संकेत देता है। इसलिए अपने आसपास इस बात का ख्याल रखें और सचेत रहें। अगर बार बार शीशा टूट रहा है तो यह आप पर आने वाले संकट की ओर इशारा करता है। 

4. घर में पूजा पाठ न होना 

अगर आपके घर में कोई पूजा-पाठ ना हो या फिर आपका मन ना लग रहा हो तो ऐसे में आपको सुख-समृद्धि में कमी दर्शाता है। नीति शास्त्र में वर्णन है कि ये संकेत आने वाले आर्थिक संकट को दर्शाता है। क्योंकि जहां पूजा.पाठ नहीं होता वहां सुख.समृद्धि नहीं होती है।

5. बड़े.बुजुर्गों का तिरस्कार करना

आपको हमेशा घर के बड़े.बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि बड़े.बुजुर्ग हमें आपको आशीर्वाद देते हैं और अगर उनका सम्मान न किया जाए तो वे दुखी होंगे और बड़े बुजुर्गों के साथ इस तरह व्यवहार करने वाले लोग जीवन में कभी भी खुश नहीं रहता है। ये भी आर्थिक संकट का एक ओर संकेत है।