home page

Ajab Gajab: भारत देश की एक ऐसी नदी जो बहती है उल्टी, सच जानकर हो जाएंगें हैरान

आपने सामान्य ज्ञान की किताबो में पढ़ा होगा की भारत देश की अधिकतर नदियां एक ही दिशा में बहती है और वह दिशा है पश्चिम से पूर्व की ओर। भारत की सभी नदियो का बहाव पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर ही है। लेकिन भारत देश में एक ऐसी नदी भी है जो उल्टी बहती है...    

 | 
magical river

Newz Funda, New Delhi सामान्य ज्ञान की किताबो में हम सब ने भारत में बहने वाली जितनी भी नदियो के बारे में पढ़ा है,हमें यही बताया गया है कि वे सारी नदियां एक ही दिशा में बहती हैं और वह दिशा है पश्चिम से पूर्व। 

सारी नदियों का बहाव पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर ही है। लेकिन क्या आप जानते है हमारे देश में एक ऐसी नदी भी है जो पश्चिम से पूर्व न बह कर, पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर बहती है। 

आपको यह जानकर हैरानी जरूर होगी लेकिन यह सच है और उल्टी दिशा में बहने वाली उस नदी का नाम और कुछ नही बल्कि नर्मदा नदी है। इस नदी को एक और नाम रेवा भी है।  वैसे तो भारत की सारी नदियां पश्चिम से पूर्व की ओर बहते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं, 

वहीं नर्मदा नदी बंगाल की खाड़ी की बजाय अरब सागर में जाकर मिलती है। नर्मदा नदी भारत के मध्य भाग में पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली मध्य प्रदेश और गुजरात की एक मुख्य नदी है, जो मैखल पर्वत के अमरकंटक शिखर से निकलती है। 

इस नदी के उल्टा बहने का भौगोलिक कारण इसका रिफ्ट वैली में होना है, जिसकी ढाल विपरीत दिशा में होती है। इसलिए इस नदी का बहाव पूर्व से पश्चिम की ओर है। सारी नदियों की उल्टी दिशा में बहने वाली नर्मदा नदी के उल्टा बहने के पीछे पुराणों नें भी बहुत सारी कथाएं भी जुड़ी हुई हैं। 

पौराणिक कहानी क्या कहती है

इस नदी से जुड़ी एक पौराणिक कथा के अनुसार,नर्मदा नदी का विवाह सोनभद्र नद से तय हुआ था, लेकिन नर्मदा की सहेली जोहिला के कारण उनके रिशते मे दरार आ गई,इस बात को लेकर नर्मदा को बहुत क्रोध आया। 

नर्मदा ने उम्र भर के लिए विवाह न करने का प्रण कर लिया और विपरीत दिशा में बहने का निर्णय लिया। अगर भौगोलिक स्थिति को भी देखें तो पता चलता है कि नर्मदा नदी एक विशेष स्थल पर सोनभद्र नदी से अलग होती है। इसलिए इस कथा पर लोगो को भी यकीन है।