home page

Ajab-Gajab: महिला ने 3 मर्दों से पैदा किये 5 बच्चे; बाप को लेकर कंफ्यूज हुए लोग, अब मारते हैं...

सोशल प्लेटफार्म पर एक महिला ने अपनी अजीबोगरीब कहानी लोगों के साथ सांझा की है। इस महिला के 5 बच्चे हैं, लेकिन इन 5 बच्चों के 3 बाप है। महिला का कहना है कि ये सारे बच्चे उसके प्यार की निशानी हैं।

 | 
female child

Newz Funda, New Delhi बाॅलीवुड इंडस्ट्री की एक महशूर फिल्म ''कुछ कुछ होता है'' में शाहरुख़ खान ने एक बहुत मशहूर डायलॉग था। इसमें शाहरूख बोलते नजर आते है कि 'प्यार एक बार होता है और शादी भी एक बार ही होती है।'

लेकिन आज के समय में ये दोनों ही बातें झूठ नजर आते है। अब तो आए दिन लोगों का दिल किसी ना किसी नए प्रेमी पर आ जाता है। इसके साथ ही कई लोग कुछ ही समय में एक से अधिक शादियां करते नजर आ रहे हैं।

आज हम एक ऐसी महिला के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिसने एक नहीं बल्कि 3 मर्दों के साथ शादी कर संबंध बनाएं और उनसे 5 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन ये उसकी समस्या नहीं है।

लेकिन 5 बच्चों की मां रेबेका को बार बार लोगों से काफी ताने सुनने पड़ते हैं। इसका कारण यह है कि रेबेका को 3 अलग अलग शख्स से 5 बच्चों का पैदा होना। लेकिन रेबेका को लोगों के तानों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

40 साल की रेबेका 12 वर्ष की एमेलिया, 10 वर्ष के ब्रूक, 9 के रिलेय, 4 वर्ष के लुसिआनो और 1 वर्ष की अवियना की मां है। वो अपने 5 बच्चों से बहुत प्यार करती है।

लेकिन ये बच्चे अलग अलग पिता की संतान है जिसके कारण रेबेका को बहुत बाते सुननी पड़ती है, जिससे वह कई बार परेशान भी हो जाती है। 

उम्र के हर पड़ाव पर हुआ प्यार 

रेबेका पेशे से एक सफल बिजनेस कोच है। उन्होंने अपनी पहली बेटी को 20 साल की उम्र में जन्म दिया है। जिसके बाद दूसरा बच्चा 30 और 5वें बच्चे को 40 की उम्र में जन्म दिया था। इन 5 बच्चों के 3 अलग-अलग पिता हैं।

पांचों के अलग अलग पिता होने की वजह से रेबेका को लोगों के तानों का शिकार होना पड़ता है क्योंकि समाज एक से अधिक शादियां कर बच्चे पैदा करने को अच्छा नहीं समझता और ना ही इजाजत नहीं देता।

कई लोगों का कहना है कि रेबेका पैसों के लिए मर्दों के साथ रहती है। लेकिन रेबेका ने समाज में रहने वाले इन सबको गलत साबित कर दिया। आज रेबेका इन पांचों बच्चों का पालन-पोषण अपने दम पर ही कर रही है। 

चलाती है बिजनेस फर्म

रेबेका आज एक सफल कोचिंग कंपनी चला रही है। रेबेका के फर्म का नाम Femalepreneur Coach है। लंदन के किंग्स्टन की रहने वाली रेबेका का कहना है कि मेरे 5 बच्चों के 3 पिता है लेकिन शर्म की बात नहीं है।

उसने बताया कि उसके जीवन में आए 3 मर्दों से वह बेहद प्यार करती थी, जिसके परिणाम उन 3 मर्दों से उसे 5 बच्चे पैदा हुए जो उनके प्यार की निशानी है। अब चाहे लोग भले ही उसे पैसों का लालची कहते हैं लेकिन वो अकेले ही अपने बच्चों को पाल रही है।

उसे पैसों की कोई कमी नहीं है। ऐसा नहीं है कि उसके अपने एक्स पार्टनर से खराब रिश्ते हैं। सभी उसके अच्छे दोस्त हैं। साथ ही उसके बच्चों के साथ भी उनके रिश्ते अच्छे हैं।

लेकिन वो किसी भी अपने एक्स पति से किसी भी तरह से पैसों से किसी से मदद नहीं लेती है। वो अपने बच्चों के पालन के लिए अकेले ही काफी है।