home page

Ajab-Gajab: विवाह की ऐसी अनसुनी परंपरा! जहां लड़कियां करती हैं 4 शादी, कभी नहीं होती विधवा

भारतीय समाज में शादी को लेकर कई तरह के रीति रिवाज देखने को मिलते हैं। आप ये सुनकर भौचक्के रह जाएंगे कि भारत में एक ऐसा गांव भी है, जहां पर महिलाएं एक नहीं बल्कि चार-चार शादियां कर सकती हैं।

 | 
vivah

Newz Funda, New Delhi भारतीय समाज अपनी विविधता के लिए पूरे विश्व में मशहूर है। भारतीय शादी जैसी रस्म को बहुत की पवित्र मानते है।

इसी भारतीय समाज में विभिन्न समुदाय के लोगों में शादी को लेकर अनेकों परंपराएं देखने को मिलती हैं।

आज हम आपको भारत के एक ऐसे हिस्से में शादी की ऐसी अनसुनी परंपरा से रूबरू कराने वाले हैं, जिसे सुनकर आप आपने कानों पर विश्वास नहीं करेंगे। 

हिमाचल प्रदेश के सांगला से 28 किलोमीटर दूर एक छितकुल नाम का गांव है। जहां शादी के संबंध में महिलाओं को पूरी आजादी है कि वह 1 नहीं बल्कि 4 शादियां कर सकती है।

हैरान होने की बात नहीं है क्योंकि यह परंपरा कई सालों पुरानी है और इसी तरह से चली आ रही है।

देश का अंतिम गांव है छितकुल

स्थानीय लोगों के अनुसार छितकुल का खानपानए रहन.सहनए पहनावा और यहां की संस्कृति देश के बाकी हिस्सों से बहुत अलग है। छितकुल तिब्बत और चीन की सीमा के बिल्कुल समीप है।

छितकुल को देश का आखिरी गांव भी कहा जाता है और यहां पर देश का आखिरी बस स्टैंड, आखिरी पोस्ट ऑफिस और आखिरी स्कूल भी मौजूद है। यहां पर महिलाओं को 4 शादी करने की पूरी तरह से छूट दी गई है।

अक्सर यहां देखा जाता है कि महिलाएं दो या चार भाइयों से शादी करती हैं. हालांकि, यह जरूरी नहीं है लेकिन शादी होती है तो महिला अपने सभी पतियों के साथ एक ही घर में रहती है।

स्थानीय लोग के अनुसार इसके पीछे जो कहानी है वो महाभारत काल से जुड़ी हुई है। उनका मानना हैं कि महाभारत काल के दौरान इसी गांव की एक गुफा में कुंती और द्रौपदी ने वास किया था।

द्रौपदी और कुंती के साथ इस गांवों के पूर्वजों ने भी समय साथ निकाला। जिसके बाद से 4 विवाह वाली परंपरा को उन्होंने भी अपना लिया था तब से यह परंपरा आज भी वहां जस की तस चल रही है। 

शादी में नहीं होते सात फेरे

भारत के आखिरी छोर में बने छितकुल गांव में शादी का एक बड़ा ही अजीब रिवाज है। यहां पर शादी में होने वाले 7 फेरों की जगह पशु बलि दी जाती है।

शादी के बाद जब कोई एक पति... पत्नी के साथ कमरे में होता है, तब वो अपनी टोपी कमरे के बाहर दरवाजे पर छोड़ देता है।

इसका मतलब होता है कि पति-पत्नी एकांत में रहना चाहते हैं। इस वजह से दूसरा पति उनके माहौल में दखल नहीं देता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर शादी के बाद बेटियों को संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं दिया जाता है।