home page

अजब-गजब: एक ऐसी नदी जो बहती है उल्टी! वजह जान रह जाएंगे हैरान

सामान्य ज्ञान की किताब में शायद तुम पढ़ भी चुके होगे कि भारत की ज्यादातर नदियां एक ही दिशा में बहती हैं और वह दिशा है पश्चिम से पूर्व। सारी नदियों का बहाव पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर ही है। पर क्या...

 | 
river

Newz Funda, New Delhi सामान्य ज्ञान की किताब में शायद तुम पढ़ भी चुके होगे कि भारत की ज्यादातर नदियां एक ही दिशा में बहती हैं और वह दिशा है पश्चिम से पूर्व। सारी नदियों का बहाव पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर ही है।

पर क्या तुम्हें पता है कि हमारे देश में एक नदी ऐसी भी है, जो पश्चिम से पूर्व न बह करए पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर बहती है। विपरीत दिशा में बहने वाली उस नदी का नाम है नर्मदा। इस नदी का एक अन्य नाम रेवा भी है। 

गंगा सहित अन्य नदियां जहां पश्चिम से पूर्व की ओर बहते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं, वहीं नर्मदा नदी बंगाल की खाड़ी की बजाय अरब सागर में जाकर मिलती है। नर्मदा नदी भारत के मध्य भाग में पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली मध्य प्रदेश और गुजरात की एक मुख्य नदी है, जो मैखल पर्वत के अमरकंटक शिखर से निकलती है।

इस नदी के उल्टा बहने का भौगोलिक कारण इसका रिफ्ट वैली में होना हैए जिसकी ढाल विपरीत दिशा में होती है। यह नदी मैखल पर्वत के अमरकंटक के शिखर से निकलती है। नर्मदा भारत के दो बड़े राज्यों गुजरात और मध्य प्रदेश की मुख्य नदी है।

इस नदी का बहाव पूर्व से पश्चिम की ओर है। सारी नदियों के विपरीत नर्मदा नदी के उल्टा बहने के पीछे पुराणों में कई कहानियां भी बताई गई हैं।

कौन सी है नदी? क्या है कारण?

चाहे गंगा नदी हो या यमुना नदी हो अन्य नदियां जहां पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ती है, वहीं नर्मदा नदी बंगाल की खाड़ी की बजाय अरब सागर में जाकर मिलती है। लेकिन इसके परेय एक नदी ऐसी भी है जो बाकी सब नदियों के विपरीत यानी पूर्व से पश्चिम दिशा की तरफ बहती है।

इस इकलौती नदी का नाम नर्मदा है। नर्मदा के अन्य नदियों से उल्टा बहना का कारण रिफ्ट वैली को बताया जाता है। रिफ्ट वैली का अर्थ होता है कि नदी का बहाव जिस दिशा में होए उसका ढलान उसके विपरीत दिशा में हो। इसीलिए नर्मदा नदी पूर्व से पश्चिम की तरफ बहती है।

जहां गंगा, यमुना जैसी ज्यादातर नदियां पश्चिम से पूर्व की ओर बहते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती हैंए वहीं नर्मदा अपनी धारा के विपरीत पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हुई अरब सागर में जा कर गिरती है।  

पौराणिक कहानी भी है मशहूर

नर्मदा नदी के अपने धारा के विपरीत बहने के पीछे एक पौराणिक कहानी भी बहुत मशहूर है। पौराणिक कहानियों के अनुसार नर्मदा नदी का विवाह सोनभद्र से तय हुआ थाए लेकिन नर्मदा की सहेली जोहिला की वजह से दोनों के बीच दूरियां आ गईं।

जिस कारण नर्मदा ने क्रोधित हो कर आजीवन;पूरा जीवनद्ध कुंवारी रहने और धारा के विपरीत दिशा में बहने का निर्णय लिया। अगर भौगोलिक स्थिति को भी देखें तो ज्ञात होता है कि नर्मदा नदी एक विशेष स्थल पर सोनभद्र नदी से अलग होती है।