home page

Ajab Gajab: एक ऐसी जगह यहां रेंट पर मिलते हैं गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड, डेटिंग या डिनर पर लेकर जानें के लिए करना पड़ता है ये काम

जिन लोगों को मिंगल होने के लिए गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड नहीं मिल पा रहे हैंए उन्हें अब बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत हैं। तो आप आसानी से बिना कोई मेहनत किए अपने लिए बुक कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको केवल यह एक छोटा सा काम करना होगा।

 | 
love

Newz Funda, New Delhi अपने कहावत तो सुनी होगी कि पैसे से सब खरीदा जा सकता है!  लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोगों का हमेशा यह दावा रहता है कि प्यार एक ऐसी चीज है जो पैसो से खरीदी नहीं जा सकती। तर्क यह है कि यह बहुत अमूल्य है।

लेकिन इस बात को गलत साबित करने के लिए कुछ देश इसकी कीमत तय करने में लगे हुए हैं। हम यहां बात कर रहे हैं चीन और जापान में बढ़ रहे एक अनोखे बिजनेस की।

मार्केट में लांच होते ही इस बिजनेस के लिए ग्राहकों की लाइन लग गई और इतना ही नहीं अपने लिए गर्लफ्रेंड और बाॅयफ्रेंड के लिए लोग मुंह मांगी कीमत देने के लिए भी तैयार हैं।

गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड ऑन रेंट मतलब आप कुछ देर के लिए इमोशनल इंटीमेसी का अनुभव लेने के लिए लड़के या लड़की को किराए पर ले सकते हैं।  

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बनाने के लिएअब आपको इंप्रेस करने लिए उससे रोमांटिक बातें नहीं करनी और किसी को समझने के लिए अपना समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। साथ ही आपको अपने लुक के वजह से किसी भी तरह का रिजेक्शन हैंडल भी नहीं करना होगा।

लेकिन शर्त यह है कि आपके पास मोटा पैसा होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि किराए पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हायर करने के लिए आपको घंटे के हिसाब से हजारों खर्च करना पड़ेगें।

यदि आपके पास इतना पैसा नहीं है तो फिर आपके पास डेटिंग के आम प्रोसेस से गुजरने के इलावा कोई ओर दूसरा रास्ता नहीं है। 

फिलहाल यह सर्विस अभी तक दूसरे देशों तक नहीं पहुंची हैए लेकिन चीन और जापान के लोग इस सर्विस खूब इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह को समझने के लिए यहां नीचे बताए गए बातों को जानना बहुत जरूरी है।

गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड की ये है कीमत

चीन और जपान में बॉयफ्रेंड या ग्रर्लफ्रेंड को किराए पर लेने की कीमत 30 डाॅलर से 150 डाॅलर प्रति घंटे के बीच है। जो कि भारतीय करेंसी के मुताबिक 2 हजार 481 से 12 हजार 408 रुपए होता है।

इसके अलावा रेंटल गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को यात्रा के लिए एक्स्ट्रा भुगतान भी करना पड़ता है।

गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड रेंट पर लेने के लिए माननी पड़ेगी ये शर्त

जापान में आप कानूनी रूप से कुछ घंटों के लिए प्रमिका और प्रेमी को किराए पर लें सकते है। यह सारा प्रोसेस एक ऐप के माध्यम से किया जाता है।

लेकिन इसके लिए आपकों कुछ नियमों का पालन करने के लिए बाध्य होना होगा। 

इसमें व्यक्ति अपने किराए के प्रेमी से सीधे तौर पर संपर्क नहीं कर सकते। यह अडल्ट ओरिएंटेड सर्विस नहीं होती है। इस सर्विस में बार होस्टेस से लेकर टॉपलेस डांसर और मसाज करना शामिल होता है।

ऐसे में व्यक्ति अपने रेंटल साथी के साथ किस भी नहीं कर सकता है।  इसके साथ ही अपने किराए के पार्टनर को महंगे गिफ्ट देना भी मना है।

इतना ही नहीं लड़कियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह सेवा केवल सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध ही होती है।

भारत में भी बढ़ रहा ये ट्रेंड 

चीन, जपान में चल रही इस सर्विस की डिमांड अब भारत में भी काफी बढ़ रही है। गुरुग्राम के शकुल गुप्ता ने बॉयफ्रेंड ON RENT का बोर्ड लेकर अपना विज्ञापन किया तो लगभग 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक और कॉमेंट करके इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई।

कई लोगों ने उनसे उनका  Contact भी मांगा। हालांकि, शकुल ने अपने पोस्ट के जरिए ये भी साफ कर दिया था, कि वह इसके लिए कुछ चार्ज नहीं करते हैं। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं हैए कि इस देश में भी लोगों को प्यार करने के लिए पार्टनर नहीं मिल रहे हैं।

रेंट पर गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड लेने की वजह

चीन और जपान में प्रेमी और प्रमिका रेंटल सर्विस सिर्फ लोगों के अकेलेपन को कम करने के लिए शुरू की गई है। इसमें प्रेम संबंध बनाने की अनुमति नहीं होती है। इसके बावजूद यह बिजनेस लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह लोगों की व्यस्तता है।

दरअसल, लोग करियर, पैसे और अपने लाइफस्टाइल को मेंटेन करने में इस तरह से व्यस्त हो गए हैं, कि उनके पास खुद के लिए ही समय नहीं रह गया है। न ही उनके आसपास ऐसे लोग हैं, जो उनकी भावनाओं को समझे या उदासी को कम करें।

ऐसे में वक्त रहते यह समझना बहुत जरूरी है, कि करोड़ों कमाने का मजा भी उसी समय होता है, जब आपके पास उसे खर्च करने के लिए अपना परिवार हो।

वरना एक समय के बाद यह सिर्फ रंगीन कागज बनकर रह जाते हैं, जिसके पीछे पूरा जीवन भागते रहना अचानक से व्यर्थ लगने लगता है।