home page

Ajab Gajab : बिहार का एक गांव जहां घरो में नही बल्कि पेड़ो पर रहते है लोग, क्या है यह रहस्य

अजीबोगरीब चीजें और खबरे तो रोज मिलती ही रहती है लेकिन आज जो खबर हम आपके लिए लेकर आए है उसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगें यह मामला बिहार के एक गांव से सामने आया है जहां लोग पेड़ो पर.......

 | 
fgjygiu

Newz Funda, New Delhi क्या आपने कभी ऐसा देखा या सुना है कि लोग जमीन पर ना रहकर पेड़ो पर रहते हो. यदि नही तो इस खबर को ध्यान से पढ़े. क्योकी आज हम आपको ऐसे ही एक गांव के बारे मे बताएगें जहां लोग पेड़ो पर रहते है. 

यह मामला बिहार के एक गांव से सामने आया है. जहां के लोगो को जमीन पर नही बल्कि पेड़ो पर घर बना कर रहना पंसद है तो चलिए जानते है क्या है इसके पीछे का राज....... 

यह पुरी घटना  बिहार के भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड के शनतनगर बगडेर बगीचा की है। वैसे तो यह एक बगीचा है लेकिन यह बगीचा किसी पशु-पक्षीओं के रहने के लिए नही बनाया गया बल्कि यह बगीचा लोगो के रहने के लिए मशहुर है। इस बगीचे में लोग पेड़ो पर रहते है। 

लेकिन इसके पीछे की जो वजह है वह बेहद हैरान कर देने वाली है। लोगो का कहना है कि यह जिला अक्सर बारिश के समय में बाढ़ से प्रभावित रहता है। पानी की वजह से इस गांव के सभी घर डूब जाते हैं। इसी की वजह से लोगो के पास पेड़ो पर रहने के अलावा और कोई चारा नही बचता. 

कुछ समय पहले तक बाबूपुर और राजनन्दीपुर दो बहुत बड़े गांव हुआ करते थे लेकिन अब यह दोनो गांव ही गंगा नदी में डूब गये है. जब से यह दोनो गांव गंगा में डूबे है तब से इन गांवो के लोगो ने यहां से पलायन करना शुरू कर दिया. यहां के कुछ लोग शन्तनगर में जाकर रहने लगे। 

लेकिन यहां के हालात भी ठीक नही थे यह गांव भी नीचले स्थान पर होने के कारण हर साल बाढ़ की चपेट में आ जाता है। पिछले 15 सालो से यहां के हालात ऐसे ही बने हुए है.इस गांंव के लोग ऐसी जींदगी जीने के लिए मजबुर है.  इन लोगों को करीब 15 साल हो चुके हैं। 

बारिश के समय, हर बार लोगों को रहने के लिए पड़ो पर खुद का आशियाना बनाना पड़ता हैं। हालात इतने बदतर होते हैं कि लोगों के पास खाने-पीने और रात में तन को ढंकने के लिए कुछ नही रहता है।