home page

ट्रैफिक पुलिस के चालान से बचने के लिए बस याद रखें ये 4 स्मार्ट तरीके, नहीं होगी कभी परेशानी

यातायात के नियम हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाये जाते है, इनका पालन करना जरूरी होता है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की सकती है...
 
 | 
चलान

Newz Funda, New Delhi  सड़क पर कार, बाइक, स्कूटर आदि चलाते हुए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी होता है। यातायात के नियम हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाये जाते है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस को आपका चालान काटने का पूरा हक होता है। 

नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की सकती है।अगर यातायात पुलिस आपको किसी वजह से रोकती है, तो आपको एक अच्छे नागरिक की तरह व्यवहार करना चाहिये। इसके लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

1. शांत और संयमित रहें

अगर आपको यातायात पुलिस द्वारा कभी भी रुकने के लिए कहा जाए, तो आपको उनकी बात मानते हुए तुरंत ही रूक जाना चाहिए। अगर आप कार, बाइक या स्कूटर पर बैठे रहना चाहते है, तो आप ऐसा कर सकते है, लेकिन वाहन का इग्निशन बंद कर दें। आराम से पुलिस अधिकारी की बात सुने।

2. विनम्रता से पेश आए

पुलिसकर्मी से विनम्रता से बात करें, क्योंकि गर्मी, बारिश और कड़ाके की ठंड में सड़कों पर खड़े रहना आसान काम नही होता। उनकी इस बात का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि पुलिसकर्मी भी इंसान होते है।अगर आपने किसी गंभीर नियम का उल्लंघन नहीं किया है तो सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा।

3. कभी उत्तेजित न हों

अगर आपने किसी यातायात नियम का गलती से उल्लंघन किया है, तो पुलिस अधिकारी को आराम से अपनी बात समझाने की कोशिश करें। अपनी गलती के लिए माफी मांगना भी जरूरी होता है। ज्यादा उत्तेजित होकर बात नही करनी चाहिए। 

4. नियमों का पालन करना जरूरी

यातायात के नियम सभी के लिए एक समान होते है, इसलिए नियमों की पालन करना जरूरी होता है। पुलिसकर्मी के नजरिए को भी समझना चाहिए। अगर आपको लगता है, कि उन्हें कुछ गलतफहमी हुई है, तो अपनी बात को बिना गुस्से हुए आराम से समझाना चाहिए।