home page

Cristiano Ronaldo के पास पुर्तगाल को जीत दिलाने का ये है आखिरी मौका, ऐसा रहा उनका Record

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास ये आखिरी मौका बताया जा रहा है, जब वे अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए अग्रसर होंगे।

 | 
fads

Newz Funda, New Delhi फीफा वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी बात सामने आ रही है। पुर्तगाल के पास जीत के लिए यह आखिरी मौका बताया जा रहा है।

आपको बताते हैं कि पुर्तगाल का अब तक का रिकॉर्ड कैसा रहा है। अभी फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच चरम पर है। यहां पुर्तगाल की टीम अपने पहले मुकाबले में घाना से भिड़ंत करने जा रही है।

जिसको लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। देखा जाए तो फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें इस मैच में उसके स्टार प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रहेंगी।

जिनसे काफी उम्मीदें की जा रही हैं। देखा जाए तो पुर्तगाल का यह कुल मिलाकर आठवां वर्ल्ड कप होने जा रहा है, लेकिन वह अबतक एक भी खिताब नहीं जीत पाया है।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आज (24 नवंबर) पुर्तगाल टीम घाना का सामना करने जा रही है। ग्रुप-एच के इस मैच में सभी की निगाहें पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टिकी होंगी।

37 साल के रोनाल्डो अपना पांचवां और शायद अंतिम विश्वकप खेल रहे हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो मंगलवार से बिना क्लब के हैं क्योंकि मैनचेस्टर यूनाइटेड से साथ उनका करार समाप्त हो गया था।

रोनाल्डो ने यूनाइटेड के कोच एरिक टेन हैग, क्लब के मालिक और साथी खिलाड़ियों की आलोचना की थी।

अब तक टीम को रहा है जीत का इंतजार
देखा जाए तो पुर्तगाल का यह कुल मिलाकर आठवां वर्ल्ड कप होने जा रहा है।

पहली बार पुर्तगाल ने साल 1966 के वर्ल्ड कप में भाग लिया था, जहां वह तीसरे स्थान पर रही थी।

यह फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में पुर्तगाल का बेस्ट प्रदर्शन था। इसके बाद उसे 1986 के वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला, जहां वह 17वें स्थान पर रहा।

फिर साल 2002 से लेकर पुर्तगाली टीम हरेक वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही है। हालांकि उसका खिताबी इंतजार अब भी जारी है। 

फुटबॉल वर्ल्ड कप में पुर्तगाल

  • 1966- तीसरा स्थान
  • 1986- 17वां स्थान
  • 2002- 21वां स्थान
  • 2006- चौथा स्थान
  • 2010- 11वां स्थान
  • 2014-18वां स्थान
  • 2018-13वां स्थान

रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड से आपसी सहमति से नाता तोड़ने से पहले कहा था कि पुर्तगाल की तरफ से विश्वकप अभियान के दौरान उनके क्लब से जुड़े मसले उन्हें प्रभावित नहीं करेंगे।

रोनाल्डो अभी तक विश्व कप नहीं जीत पाए हैं और पहली बार ट्रॉफी हासिल करना ही इस विश्वकप में उनके लिए प्रेरणा होगी। इसके अलावा किसी नये क्लब को आकर्षित करना उनके लिए बोनस जैसा होगा।

पुर्तगाल का सामना पहले मैच में ही उस टीम घाना से है जो कि विश्व कप में भाग ले रही सबसे कम रैंकिंग की टीम है लेकिन उसे छुपा रुस्तम माना जा रहा है।

घाना की विश्व रैंकिंग 61 है। इस ग्रुप में उरूग्वे और दक्षिण कोरिया जैसी उलटफेर करने में सक्षम टीमें भी हैं।

घाना के पास थामस पार्टे और मोहम्मद कुदुस जैसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यूरोपीय क्लबों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पुर्तगाल को इन खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा।