home page

नदी के किनारे झुक कर मुंह धो रही थी लड़की, फिर जो हुआ की फटी रह गई...

इन दिनों ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें एक लड़की रील बनाने के चाह में खुद का ही नुकसान...
 | 
फोन गिरा

Newz Funda, Viral Desk  दुनिया भर में लाखों करोड़ों लोग घूमने के लिए जाते है। कुछ लोग गर्मी के दिनों में ठंडे इलाकों में घूमना पसंद करते है। लोग वहां जाकर नदी-झीलों के किनारे बैठकर खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाते है, लेकिन कभी-कभी ऐसे माहौल के बीच कुछ ऐसा हो जाता है, कि सारा मजा ही किरकिरा हो जाता है।

सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो अपलोड किए जाते है, जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते है, जो लोगों को बहुत पसंद आते है। ज्यादातर वीडियो तो हैरान ही कर देते है। इन दिनों ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें एक लड़की रील बनाने के चाह में खुद का ही नुकसान कर बैठती है।

बेवकूफी में तगड़ा नुकसान करवा बैठी

वायरल वीडियो में देख सकते है कि एक लड़की नदी के किनारे बैठी हुई है, वह लड़की पानी के तेज बहाव के साथ खेल रही होती है। फिर अचानक गर्मी से राहत पाने के लिए नदी के ठंडे पानी से अपना मुंह धोने लगती है। वह बार -बार अपने हाथो को गिला करके अपने चेहरे को ठंडा करती है। 

ऐसा करते हुए वह लड़की बैठी -बैठी अपना तगड़ा नुकसान करवा बैठती है। दरअसल लड़की जिस समय अपने हाथ पानी में गीले कर रही थी, तभी उसके ऊपर की जेब में रखा कीमती स्मार्ट फोन में पानी जा गिरता है।

जोर- जोर से चिल्लाने लगी

फोन के पानी में गिरते ही उस लड़की की आंखें फटी की फटी रह जाती है और वह जोर- जोर से चिल्लाने लगती है और कहती है, कि मेरा फोन नदी में गिर गया है। इतनी गहरी नदी में से फोन निकालना बहुत मुश्किल था। आखिर में लड़की को दुखी होकर वहां से जाना पड़ता है।

जमकर हो रहे है कमेंट

सोशल मीडिया पर लड़की का यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर देखा जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sakht log हैंडल से भी साझा किया गया है। लड़की की बेवकूफी पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे है।

एक यूजर ने लिखा, 'अभी तो यहीं रखा था, कहां चला गया।' एक यूजर ने लिखा, 'बेचारी का तगड़ा नुकसान हो गया।' एक कमेंट में लिखा गया, 'वाह! क्या बात है।'