home page

Sania Mirza-Shoaib Malik Divorce: सानिया-शोएब को लेकर पाक मीडिया ने किया अलग रहने का दावा, दोनों ले सकते हैं तलाक

पाक मीडिया में खबर ट्रेंड कर रही है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक जल्द ही तलाक ले सकते हैं।

 | 
sania

Newz Funda, New Delhi खेल जगत से काफी हैरान कर देने वाली खबर आ रही है।

जिसके मुताबिक इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की अपने पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से रास्ते अलग करने की तैयारी है। दोनों में जल्द तलाक हो सकता है।

इस बात का दावा पाक मीडिया में जोर-शोर से किया जा रहा है। जिसके अनुसार दोनों में अनबन की बात सामने आई है। और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

शोएब ने ही सानिया को धोखा दिया है। बता दें कि दोनों ने हैदराबाद में शादी की थी। जिसका रिसेप्शन लाहौर में 15 अप्रैल 2010 को हुआ था और शादी 12 अप्रैल को।

इसके बाद दोनों ने 2018 में बेटे इजहान को जन्म दिया था। अब कहा जा रहा है कि दोनों में कुछ ठीक नहीं है और वे तलाक ले सकते हैं।

सानिया की ओर से लेटेस्ट पोस्ट सामने आई है कि टूटे दिल कहां जाते हैं। जिसके बाद तलाक की अटकलों को हवा मिल गई है।

लिखा है कि Where do broken hearts go. To find Allah। यानी टूटे हुए दिल अल्लाह को खोजने के लिए जाते हैं। यह पोस्ट सानिया की पीड़ा को उजागर करती है।

इससे पहले 30 अक्टूबर को अपने बेटे के बर्थडे पर दोनों साथ नजर आए थे।

इस बाबत एक पोस्ट शोएब की ओर से आई थी। जिसमें कहा गया था कि जब तुम्हारा जन्म हुआ तो हमारे लिए जिंदगी के कुछ खास मायने हो गए।

हम भले साथ न रह पाएं, हर रोज मिल न पाएं, लेकिन बाबा तुम्हारे और तुम्हारी मुस्कुराहट के बारे में हर पल सोचते रहते हैं। बाबा और मम्मी तुम्हें प्यार करते हैं।

जिसके बाद काफी कयास लोगों की ओर से लगाए जाने लगे थे।

वहीं, पाक मीडिया में कहा जा रहा है कि शोएब ने ही सानिया का धोखा दिया था। मामला किसी टीवी शो से जुड़ा बताया जा रहा है।

पहले भी शादी कर चुके हैं शोएब मलिक

ये भी कहा जा रहा है कि शोएब किसी और के साथ रिश्ते में हैं, जिसके कारण ही तलाक की नौबत आई है।

सानिया से शोएब मलिक ने दूसरी शादी की थी। उनकी पहली बीवी आयशा भी हैदराबाद की रहने वाली थीं।

जिसके बाद मामले में हंगामा मचा था और 2010 को ही उनको तलाक दे दिया गया था। आयशा ने कहा था कि मोटा होने की वजह से शोएब ने अनलाइक करना शुरू किया था। 

बता दें कि शोएब ने शादी से पहले ही सानिया के घर में रहना शुरू कर दिया था। जिसके बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं की ओर से इसे गलत बताया गया था।