home page

10 राज्यों में अगले तीन दिन तक होगी Rain, फटाफट जान लीजिए आपके शहर के मौसम का हाल

मौसम को लेकर आपको जानकारी दे रहे हैं। विभाग की ओर से कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है।

 | 
adsf

Newz Funda, New Delhi IMD की ओर से मौसम को लेकर Alert जारी किया गया है। आपको बता दें कि देशभर में आज कई इलाकों में बारिश का अंदेशा जताया गया है।

अगले तीन दिन तक 10 राज्यों में बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में दबाव बन रहा है, जिस कारण बारिश तेज न होकर मीडियम हो सकती है। लेकिन 18 दिसंबर इवनिंग तक यह बेअसर हो जाएगा। 

उत्तर भारत में भी ठंड बढ़ने के आसार विभाग की ओर से बताए जा रहे हैं। जिसमें दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी और बिहार के हिस्से शामिल हैं। यहां पर येलो अलर्ट जारी होने की बात कही जा रही है। जिससे ठंड के बढ़ने के आसार बन गए हैं।  

यहां है बारिश की संभावना

विज्ञानियों की ओर से कहा जा रहा है कि यहां पर पूर्व मध्य अरब सागर में हवाएं चल रही हैं। जिनकी गति फिलहाल 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी।

पहाड़ों के ऊपर बर्फबारी शुरू होने का अनुमान जताया जा रहा है। यही हाल, अंडमान का है, जिसके साथ ही दक्षिणी इलाकों कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश आदि में हल्की या तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवा भी चल सकती है।

लगातार गिर रहा है कई राज्यों में पारा

यहां पर लगातार पारे में भी गिरावट आ रही है। आपको बता दें कि इन राज्यों में लगातार तीन से पांच डिग्री तक पारा गिर रहा है। ठंडी हवा चलने के कारण यहां पर लगातार धुंध बढ़ेगी। कंपकंपी तेज होने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।  

वहीं, दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड आने में कुछ दिन लग सकते हैं। सुबह कोहरे या धुंध के कारण कई राज्यों में सूरज नहीं निकल सकेगा। यातायात पर भी इसको लेकर असर दिख सकता है।