इस धातु को चाटने से मर जाते है लोग, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

Newz Funda, New Delhi हीरा (Diamond) धरती पर पाया जाने वाला सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ है। यह एक ऐसा ट्रांसपेरेंट रत्न है, जिसके आर-पार देखा जा सकता है। हीरे की सुंदरता और कठोरता की वजह से हीरे को दुनिया के सबसे कीमती रत्नों में से एक माना जाता है।
हीरा एक खनिज है जो कार्बन (Carbon) का शुद्धतम फॉर्म है। इसे कार्बन का सॉलिड फॉर्म भी कहा जा सकता है। हीरों को ग्राम के बजाय कैरेट में तौला जाता है।
हीरे के नाप-तौल में 1 कैरेट का मतलब 200 मिलीग्राम है और 1 पॉइंट का मतलब 0.01 कैरेट है। हीरे को लेकर कई बातों का भ्रम है, जैसे कि हीरे को चाटने से इंसान की मौत हो जाती है।
एक-दूसरे को मजबूती से पकड़ कर रखते है हीरे के अणु
आप सब ने भी हीरे से मृत्यु होने वाली बात को कभी न कभी तो जरूर सुना ही होगा। लेकिन इस बात के पीछे कितनी सच्चाई है, इसके बारे में किसी को कुछ पता नही होगा। चलिए आज इस बात का सच जानते है, आप को पता ही है कि हीरा, कार्बन का शुद्धतम और कठोर फॉर्म होता है।
कार्बन के इस कठोर फॉर्म में मौजूद प्रत्येक अणु (Atoms) एक-दूसरे को काफी मजबूती से पकड़ कर रखते है।
हीरा को चबाया नही जा सकता
हीरे को दांत से बिल्कुल भी चबाया नही जा सकता। हीरे को किसी ताकतवर चीज से तोड़ कर कुचला जाता है। कुचलने के बाद हीरा बुरादे के जैसे दिखने लगता है। इस बुरादे को चाटने से इंसान की मृत्यु नही होती, इसके पीछे कोई सच्चाई नही है।
हीरा निगलना हो सकता है खतरनाक
यह बात सिर्फ एक बनी- बनाई कहानी है, जो कि सदियों से ऐसे ही चली आ रही है। हीरे में एक जहरीला पदार्थ होता है, जो कि इंसान के शरीर के लिए घातक होता है। ये बात सच है कि हीरा निगल जाने से इंसान की जान को खतरा हो सकता है, लेकिन मौत नही हो सकती.