home page

जापान की लड़की ने एक बस्ती वाले से कराई शादी, मैरिज की तस्वीरें देख लोगों के छूटे पसीने

बस्ती: एक बात तो सच है कि प्यार अंधा होता है, यह न पैसा देखता है न खुबसुरती. ऐसा ही इस बस्ती वाले लड़के के साथ हुआ है. जिसको एक जापानी लड़की से प्यार हो गया और वह लड़की शादी कराने के लिए सात समंदर पार आ गई. 

 | 
japani ladki

Newz Funda, Viral Desk प्यार पाने के लिए युवती सात समंदर पार से भारत पहुंच गई। इसके बाद बस्ती निवासी अजीत त्रिपाठी और मसाको एक दूसरे से शादी कर जीवन साथी बन गए। यह शादी आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग जापानी बहू को देखने के लिए भी उत्सुक हैं।

पहले बने दोस्त और फिर हुई प्यार की शुरुआत 

बस्ती जनपद के रहने वाले दुबौलिया थाना क्षेत्र के डेईडिहा गांव के रहने वाले अजीत त्रिपाठी जापान की एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अजीत के पिता खेती किसान की काम करते हैं। 

अजीत त्रिपाठी ने 2012 में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी में बीटेक किया था। जापान की राजधानी टोक्यो में उन्हें इंजीनियर पद के लिए नौकरी मिल गई थी। 

2020 में टोक्यो में ऑनलाइन मार्केटिंग मैनेजर के पद पर काम करने वाली मसाको से अजीत की मुलाकात हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। 

दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाने की कसम खा ली। समय बीतने के बाद साथ दोनों ने एक दूसरे से शादी का फैसला किया। दोनों परिवारवालों ने इनका साथ भी दिया।

घरवाले भी बहू देख हुए खुश 

मसाको अपनी मां और कुछ दोस्तों के साथ भारत आई और बड़ेबन स्थित मैरिज हाल में उन्होंने अजीत त्रिपाठी से शादी की। शादी की रस्मों को हिंदू रीति-रिवाजों से निभाया गया। 

भारतीय परिधान में सजी, हाथों में मेंहदी लगाए मसाको ने अजीत के गले में वरमाला डाली और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इसके बाद घरवालों ने परंपरा के साथ जापानी बहू का स्वागत किया।