home page

भारतीय रेलवे दे रहा है धार्मिक यात्रा की सौगात, जिसमें सब कुछ होगा फ्री चेक करें पूरी जानकारी

भारतीय रेलवे देशवासियों को धार्मिक यात्रा का बड़ा तोहफा देने जा रहा है। जिसमें यात्रियों को अयोध्या से लेकर जनकपुर तक घूमने का सुनहरा मौका मिलने वाला है।
 | 
रेलवे यात्रा

Newz Funda, New Delhi अगर आप भी अगले महीने धार्मिक यात्रा करने के बारे में सोच रहे है, तो आप के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे देशवासियों को धार्मिक यात्रा का बड़ा तोहफा देने जा रहा है। जिसमें यात्रियों को अयोध्या से लेकर जनकपुर तक घूमने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। 

यह यात्रा भारत गौरव डीलक्स ट्रेन से करवाई जा रही है। इस पैकेज की सब से खास बात यह है कि इसमें आप को रहने खाने समेत सब सुविधाएं बिल्कुल फ्री दी जाएगी। इन सब चीजों के लिए आप को अलग से कोई भी खर्च नही करना पडे़गा। IRCTC ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। 

IRCTC का ट्वीट

IRCTC ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है, कि रेलवे आपको भगवान राम से जुड़े स्थानों के दर्शन कराने जा रहा है। यह दर्शन आपको भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से करवाए जाएगे। 

 पैकेज की डिटेल्स 

- पैकेज का नाम - श्री राम जानकी यात्रा: अयोध्या से जनकपुर
- टूर की तारीख - 17 फरवरी 2023
- कितने दिन का होगा टूर - 6 रात / 07 दिन 

यात्रा का कार्यक्रम

दिल्ली - अयोध्या - नंदीग्राम - जनकपुर - सीतामढ़ी - वाराणसी - प्रयागराज - दिल्ली

एसी-1 का  खर्च

इस पैकेज में  एसी-1 में आपको 72 सीट मिलेगी, जिसमें सिंगल ऑक्युपेंसी के लिए 58440 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आएगा। डबल ऑक्युपेंसी के लिए 52650 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आएगा। वहीं, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 52650 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च देना होगा। 

एसी-2 का  खर्च

एसी-2 के लिए 48 सीट उपलब्ध है, जिसमें सिंगल ऑक्युपेंसी के लिए आपको 45040 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। डबल ऑक्युपेंसी के लिए आपको 39775 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आएगा। वहीं, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 39775 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा हो जाएगा। 

बच्चों का खर्च

 5 से 11 साल तक बच्चों का एसी-1 के लिए आपको 49315 रुपये और एसी-2 के लिए 35970 रुपये का किराया देना होगा। 

ऑफिशियल लिंक 

इस पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक bit.ly/3GGIGdA पर भी विजिट कर सकते है। यहां पर आपको पूरी जानकारी मिल जाएंगी।