home page

UP के इस गांव में शादी के बाद दुल्हे बनते हैं घर जवाई, जानें क्या है ऐसी परंपरा

लखनऊ: हमारे देश में कई अजीबोगरीब जगह होती है, जहां बहुत ही अनोखी परंपरांए होती है. ऐसा ही यूपी का एक गांव अपनी इस रिवाज के कारण सुर्खियों में बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक यहां शादी के बाद दुल्हों को ससुराल में ही रहना पड़ता है. 

 | 
marriageb

Newz Funda, Crime Desk दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का एक गांव दमादनपुरवा इसका उदाहरण है। इस गांव में 70 घर हैं। इनमें से 50 पड़ोसी गांव सरियापुर के दामादों के हैं। 

एक-एक कर यहां दामादों ने घर बनाए तो आसपास के गांवों के लोगों ने इस आबादी का नाम ही दमादनपुरवा रख दिया। सरकारी दस्तावेज ने भी यह नाम स्वीकार कर इसे सरियापुर गांव का मजरा मान लिया है। आइए जानते है इस गांव की कहानी।

गांव के बुजुर्गों की मानें तो 1970 में सरियापुर गांव की राजरानी का ब्याह जगम्मनपुर गांव के सांवरे कठेरिया से हुआ। सांवरे ससुराल में ही रहने लगे। उन्हे रहने के लिए गांव में ही जगह दे दी गई। 

हालांकि वह अब दुनिया में नहीं हैं, पर उनके द्वारा शुरू किया गया सिलसिला आज भी जारी है। उनके बाद जुरैया घाटमपुर के विश्वनाथ, झबैया अकबरपुर के भरोसे, अंडवा बरौर के रामप्रसाद जैसे लोगों ने सरियापुर की बेटियों से शादी की और इसी ऊसर में घर बना कर रहने लगे।

अब तीसरी पीढ़ी में भी दामादों ने यहां बसना शुरू कर दिया है। 2005 आते-आते यहां 40 दामादों के घर बन चुके थे। लोग इसे दमादनपुरवा कहने लगे। लेकिन सरकारी दस्तावेजों में इसे नाम नहीं मिला। दो साल बाद गांव में स्कूल बना और उस पर दमादनपुरवा दर्ज हुआ। 

उधर, परंपरा बढ़ती रही। दामाद बसते रहे। यह मजरा दमादनपुरवा नाम से दर्ज हुआ। प्रधान, प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि दमादनपुरवा की करीब 500 आबादी है और करीब 270 वोटर हैं। लोग दमादनपुरवा के बोर्ड पढ़ते हैं तो मुस्कुराते हैं।