home page

नोट गिनते समय आप कर रहे हैं यह Mistake तो तुरंत कर लें सुधार, माता लक्ष्मी होती हैं नाराज

अकसर देखने में आया है कि लोग अकसर नोटों की गिनती करते समय गलतियां करते हैं। जो सही नहीं है।

 | 
adfs

Newz Funda, New Delhi आपको पता है कि धन की देवी Mata Laxmi को कैसे खुश रखा जाता है। अगर नहीं तो यह आपके लिए काम की खबर है। जिसको पढ़ने के बाद आपको पूरी जानकारी हो जाएगी।

अकसर देखने में आया है कि नोट गिनते समय लोग काफी गलतियां करते हैं। लेकिन इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। वास्तु में भी यह माना गया है। वास्तु पर बहुत से लोग भरोसा करते हैं।

जिसके मुताबिक चलने से धन की देवी माता लक्ष्मी कभी नाराज नहीं होती है। इंसान पर हमेशा माता की कृपा बनी रहती है। जिसके कारण कभी भी धन का टोटा नहीं रहता है। घर में हमेशा ही खुशहाली और तरक्की रहती है।

आपको आगे बता रहे हैं कि कैसे माता रानी को खुश रखा जा सकता है। आज के जमाने में पैसों की जरूरत से कौन आदमी दूर रहता है। हर कोई इंसान चाहता है कि कभी भी उसे धन की कमी न हो।

उसकी हर इच्छा पूरी हो। कहा भी गया है कि गलत ढंग से ही राजा से इंसान रंक बन जाता है। आपको बता दें कि माता रानी वहीं वास करती है, जहां पर सफाई होती है।

इसलिए जिस जगह गंदगी होती है, माता रानी उस घर में कभी नहीं आती। कुछ गलतियों की वजह से ही माता नाराज हो जाती है, फिर लौटकर दोबारा नहीं आती।

आपको बता रहे हैं कि लोग नोट काउंट करते समय भी कई प्रकार की गलतियां करते हैं। जिससे माता रानी नाराज होकर चली जाती हैं। आइए जानते हैं कि नोट गिनते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

इन उपायों पर करें गौर

अगर कोई आपके पास पैसे लेने आए तो शालीनता के साथ हाथ से पैसे दें। फेंक कर मारने से माता रानी रुष्ट हो जाती है। कुछ लोग थूक लगाकर नोटों को काउंट करते हैं। यह आदत छोड़ दें।

हमेशा पानी या पाउडर की मदद से ही नोटों को काउंट करें। जिससे माता नाराज नहीं होगी।  पैसे गिरने को भी अपशगुन माना जाता है। कहीं पर गिरा धन मिले, तो सबसे पहले उसे माथे पर लगाकर नमन करें। जिससे माता रुष्ट नहीं होगी। 

पैसे कभी भी बिस्तर के सिरहाने रखने से परहेज करना चाहिए। हमेशा इनको सफाई वाली जगहों पर या फिर तिजोरी में रखने से ही माता नाराज नहीं होती है। 

कभी भी खाने के सामान के साथ या खाने वाली जगहों पर पैसे नहीं रखने चाहिए। हमेशा इनको अलग-अलग रखना चाहिए। इससे भी माता की कृपा बनी रहती है।