home page

घर में इन 5 चीजों से बनी रहती है खुशहाली, माता लक्ष्मी की कृपा से नहीं होती Rupees की कमी

शास्त्रों में 5 खास चीजों का उल्लेख किया गया है। जिनके घर में होने से कभी धन की कमी नहीं होती।

 | 
fas

Newz Funda, New Delhi आपको खास खबर से रूबरू करवा रहे हैं। जो शास्त्रों के साथ ही वास्तु शास्त्र में मानी गई है। जिसके अनुसार कभी भी 5 चीजों की कमी नहीं होती है।

कभी भी पैसे की किल्लत नहीं आती और घर में हमेशा ही माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिसके बाद आपको भी नए साल पर इन चीजों को घर में सहेज लेना चाहिए। आपको आगे खबर में विस्तार से इन चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जो काफी लाभदायक हैं। 

कहा जाता है कि माता लक्ष्मी की उपासना करने से पति और पत्नी का जीवन खुश रहता है। कभी भी दांपत्य जीवन में विवाद नहीं होता। यही शुभ चीनें धन का भंडार भरती हैं। इसलिए इन 5 चीजों को हमेशा घर में रखना चाहिए। 

यह भी बता दें कि धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा आ जाए तो इंसान के न केवल धन, बल्कि यश भी खूब मिलता है। जिसके बाद कभी भी कोई आपको कुबेर बनने से नहीं रोक सकता है। लेकिन 5 खास चीजें होती हैं, जो माता लक्ष्मी को बुलाती हैं। जिसके बाद माता आपके घर में ही बस जाएंगी। इन 5 चीजों के बारे में आइए विस्तार से जानते हैं।  

इन चीजों से होता है गरीबी का नाश

सबसे पहले नंबर आता है शंख का। पुराणों में कहा गया है कि यह समुद्री जीव का ढांचा होता है और इसकी उत्पत्ति भी समंदर से हुई थी। शंख को लक्ष्मी माता का भाई कहा जाता है। मान्यता है कि जहां शंख होता है, वहां माता भी जरूर रहती हैं। जब भी घर में धार्मिक कार्य हो, इसको बजाना चाहिए।

गुलाब का फूल और इसकी सुगंध भी माता को पसंद आती है। कहा जाता है कि गुलाब को पंखुड़ियां माता को अर्पित करते हैं तो वह खुश होती है। कर्जा पास नहीं फटकता। गरीबी का नाश होता है।  

बाद में नंबर आता है स्फटिक का, जिसके बारे में शुक्र ग्रह से संबंध बताया जाता है। यह भी धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है। माता के मंत्रों को इसकी माला के जाप करने से गरीबी से मुक्ति मिलती है। 

माता लक्ष्मी की कल्पना करना भी श्रीहरि के बिना नामुमकिन है। इसलिए घर में जहां भी पूजा करें, माता के साथ भगवान विष्णु की मूर्ति जरूर रखें। इसके अलावा माता की पूजा करते समय घी का दीया जरूर लगाएं। चार मुखी और मिट्टी का दीपक बेहद ही लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से घर में धन की कमी कभी नहीं आएगी।