home page

Google ने जारी किया ये धांसू फीचर! अब आसानी से समझ आ जाएगी डॉक्टर की भी हैंडराइटिंग, बस करना होगा ये काम

गूगल की ओर से एक धांसू फीचर लांच किया गया है। जिससे खराब से खराब हैंडराइटिंग भी समझ आ जाएगी।

 | 
fasd

Newz Funda, New Delhi Google की ओर से पेश किए गए एक खास फीचर के बारे में आपको बता रहे हैं। इस फीचर के बाद आपका काम काफी आसान होने वाला है। जी हां, आपको आगे बता रहे हैं कैसे।

इस फीचर के कारण आपको खराब से खराब हैंडराइटिंग भी आसानी से समझ आ जाएगी। यानी डॉक्टर की भी प्रिस्क्रिप्शन को आप आसानी से पढ़ सकेंगे।

कंपनी की ओर से अपने नए फीचर को Google for India 2022 इवेंट के दौरान पेश किया गया है। आपको आगे खबर में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।  

समय के साथ तकनीक का असर आप देख ही रहे हैं कि कैसे इन क्षेत्रों में बदलाव आ रहा है। जिसके बारे में लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। इससे आप खराब हैंडराइटिंग को भी आसानी से रीड कर सकते हैं।

इससे पहले यह पॉसिबल ही नहीं था। लेकिन अब Google की ओर से इसका साफ तोड़ निकाल लिया गया है। Google for India 2022 में इसकी घोषणा भी 19 दिसंबर को हो चुकी है।

ये फीचर्स यूजर्स के काफी काम के हैं। इसके अलावा गूगल पे सिक्योरिटी और अन्य फीचर्स को भी जारी किया गया है। 

ऐसे काम करेगा ये नया फीचर

जो नया फीचर है, उसकी मदद से आसानी से डॉक्टरों की लिखाई को भी आसानी से पढ़ा जा सकता है। प्रिस्क्रिप्शन पर लिखी दवा को AI और मशीन लर्निंग की मदद से पढ़ा जा सकता है। सबसे पहले हाईलाइट इसे करना है। 

इसके बाद नए फीचर को Google Lens से एक्सेस करने के बाद आपको प्रिस्क्रिप्शन की सिर्फ फोटो ही लेनी पड़ेगी। इसके बाद लाइब्रेरी से जैसे ही अपलोड पूरा हो जाएगा।

फिर आपको ऐप प्रिस्क्रिप्शन इमेज को पहचान के बाद जो डॉक्यूमेंट मिला है, उसके ऊपर लिखी मेडिकेशन के बारे में बताना होगा। जिसके बाद आप इसकी पहचान कर सकेंगे।

ये एक खास तरह की टेक्नोलॉजी है। जिसके बारे में गूगल आपको जानकारी देगा। लेकिन इसके लिए डॉक्टरी सलाह भी जरूरी है।