home page

Google के CEO Sundar Pichai ने लिखा इमोशनल ईमेल , इन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का किया ऐलान

गूगल की पैरंट कंपनी alphabet.inc का कहना है, कि वह अपने 12 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है, ऐसे में ये ऐलान कर्मचारियों के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है
 | 
google

Newz Funda, New Delhi  दुनियाभर के हज़ारों लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। कई कंपनियां अपने कर्मचारियों की छुट्टी करने जा रही है। टेक सेक्टर में हजारों नौकरियों पर तलवार लटक रही है। ऐसे समय में  गूगल का ऐलान कर्मचारियों के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है।  

गूगल की पैरंट कंपनी alphabet.inc का कहना है, कि वह अपने 12 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। इसी संबंध में 20 जनवरी को गूगल के CEO Sundar Pichai  ने कंपनी के कर्मचारियों को एक मेल भी भेजा है। 

गूगल वैश्विक स्तर पर करीब 6% वर्कफोर्स में कटौती करने जा रही है। आप की जानकारी के लिए बता दें, कि पिछले महीने ही दिग्गज कंपनियां मेटा, अमेजन और ट्विटर ने भी कर्मचारियों की संख्या कम करने की घोषणा की थी।

साल 2023 में वैश्विक स्तर पर मंदी की आशंका

ब्लूमबर्ग में छपी रिपोर्ट में यह कहा गया है, कि गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अब ज्यादा जोर देने वाली है। रिपोर्ट की मानें तो निवेशकों के दबाव की वजह से गूगल को यह बड़ा कदम उठाना पड़ रहा है। 

सुंदर पिचाई ने इस फैसले की जिम्मेदारी ली है। कर्मचारियों को मिले मेल में यह कहा गया है, कि कंपनी अपने टारगेट को लेकर और अधिक फोकस करेगी और अपनी लागत में सुधार करेगी। इसके अलावा कंपनी की ओर से टैलेंट और पूंजी को प्राथमिकताओं दी जाएगी। 

कंपनी ने साल 2017 में 20 फीसदी कर्मचारियों की बढ़ोतरी की थी। साल 2023 में वैश्विक स्तर पर मंदी की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से तमाम कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने जा रही है।

हजारों नौकरियों पर मंडरा रहा है खतरा

Microsoft कंपनी ने कर्मचारियों की संख्या में कटौती को लेकर पहल की है। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने 10 जनवरी को इस बात का ऐलान कर दिया था। कंपनी का कहना है, कि साल 2023 की तीसरी तिमाही में 10,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। यदि अमेजन की बात की जाए तो ये कंपनी 18 हज़ार कर्मचारियों को हटा सकती है।