home page

Garuda Purana: गरुड़पुराण के अनुसार कष्ट दूर करने के लिए जरूर करें ये 4 कार्य

वेदों में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले  गरुड़पुराणमें बताया है कि इंसान को अपने कर्मों के अनुसार ही फल मिलता है।
 | 
गरूड़पुराण
​​​
Newz Funda, New Delhi Desk  गरुड़ पुराण में लेखा जोखा की बात की गई है। जिसके अनुसार व्यक्ति को अपने कर्मों के अनुसार ही फल की प्राप्ति होती है। इसमें बताया है कि इंसान अपने कर्म खुद बनाता है। अगर इंसान हर समय बुरे कर्म करता है तो उसे अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

साथ ही मरने के बाद भी नरक की प्राप्ति होती है । अगर इंसान अच्छे काम करते हुए धर्म कर्म में लिप्त रहता है तो उसे हर प्रकार की सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति रोजाना यह चार काम करते हुए सब प्रकार के कष्टों से दूर रहता है। 

गरुड़ पुराण के अनुसार धर्म-कर्म के कार्यों में रुची बढ़ाना 

  • व्यक्ति को अपने कुल देवता की पूजा हर दिन जरूर करनी चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार कुल देवता की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्टों से व्यक्ति को मुक्ति मिलती है और उनके दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। साथ ही परिवार पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहता है।

  • इसके साथ यह भी बताया गया है कि हर दिन घर में भोजन ग्रहण करने से पहले देवी-देवताओं को भोग जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहती है और भक्तों के जीवन में धन की कमी दूर हो जाती।

  • गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को अन्न का दान हमेशा करना चाहिए। इसलिए नितदिन पकाए गए भोजन में से कुछ हिस्सा जरूरतमंद लोगों के लिए निकाल लें।

  • इसके साथ व्यक्ति सामर्थ्य के अनुसार आय के कुछ भाग का दान भी जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

  • गरुड़ पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति को हर दिन वेद-पुराणों का पाठ अवश्य करना चाहिए और इसमें छिपे हुए ज्ञान को प्राप्त करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है और सफलता के नए मार्ग खुल जाते हैं।