home page

इसी महीने निपटा लें Bank से जुड़े काम, अगले महीने 14 दिन रहेंगे बंद; देखिए छुट्टियों की पूरी List

बैंकों से जुड़ी बड़ी अपडेट से रूबरू करवा रहे हैं। आपको बता दें कि साल के पहले महीने छुट्टियां ही छुट्टियां आने वाली हैं।

 | 
afds

Newz Funda, New Delhi बैंकों से जुड़ी बड़ी खबर से आपको अपडेट करवा रहे हैं। जनवरी में बैंकों में बंपर छुट्टियां देखने को मिल सकती हैं। बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) को लेकर ही लोग पहले ही अपने कामों को निपटाने की सोचते हैं।

लेकिन आपको बता दें कि जो बैकों की ओर से ऑनलाइन सेवाएं दी जाती हैं, वे छुट्टियों के दौरान भी जारी रहेंगी। यानी इन सेवाओं का लाभ 24 घंटे उठाया जा सकता है। विभिन्न राज्यों में अपने त्योहारों के हिसाब से ही बैंकों के अवकाश निर्धारित होते हैं।  

अभी नया साल शुरू होने जा रहा है, इसी बीच अगले माह कितने दिन तक बैंकों में अवकाश रहेगा, इसको लेकर भी लिस्ट आ गई है। ऐसे में आपको सलाह दे रहे हैं कि अगर नया साल (New Year 2023) शुरू होने से पहले कोई काम पेंडिंग है, तो फटाफट निपटा लें।

अगले महीने बैंकों में बंपर छुट्टियां पड़ने वाली हैं। जिसके बाद ऐसा नहीं हो कि आपको चक्कर काटने के बाद भी बैंक के दरवाजे से खाली हाथ आना पड़े। लगभग 14 दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं।  

फिलहाल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से ही हॉलिडे की सूची जारी की गई है। जिसमें रविवार के अलावा दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टी को मिलाकर कहा गया है कि कुल 14 दिन तक बैंकों में काम नहीं होगा। ये अलग-अलग स्टेट के हिसाब से होगा। इस दौरान ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी। 

देखिए पूरी लिस्ट

1 जनवरी    साप्ताहिक अवकाश (रविवार)    पूरे देश में 
2 जनवरी    नए साल की छुट्टी    मिजोरम
8 जनवरी    साप्ताहिक अवकाश (रविवार)    पूरे देश में

11 जनवरी     मिशनरी दिवस    मिजोरम
12 जनवरी    स्वामी विवेकानंद जयंती    पश्चिम बंगाल
14 जनवरी    मकर संक्रांति/माघ बिहु    गुजरात, कर्नाटक, असम सिक्किम, तेलंगाना

15 जनवरी    पोंगल/रविवार    पूरे देश में
22 जनवरी    साप्ताहिक अवकाश (रविवार)    पूरे देश में
23 जनवरी    नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती    असम

25 जनवरी    राज्यत्व दिवस    हिमाचल प्रदेश
26 जनवरी    गणतंत्र दिवस    राष्ट्रीय छुट्टी (पूरे देश में)
28 जनवरी    दूसरा शनिवार    पूरे देश में

29 जनवरी    साप्ताहिक अवकाश (रविवार)    पूरे देश में
31 जनवरी    मी-दम-मी-फी    असम