टॉप स्पीड पर दौड़ रहा था चीता, 25 सेकंड का वीडियो इंटरनेट पर छा गया
Cheetah Running Video : क्या आपने कभी चीता को टॉप स्पीड से दौड़ते हुए देखा है? अगर नहीं देखा, तो सोशल मीडिया पर छाया हुआ ये क्लिप आपके लिए हैं, जिसे देखने के बाद आप इस शानदार जानवर की रफ्तार और उसकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे!

Newz Funda, Viral Desk बाज की नजर और चीते की चाल पर संदेह नहीं करते। जी हां, इस जानवर की रफ्तार के आगे बड़े-बड़े 'सूरमा' पीछे छूट जाते हैं। बड़ी बिल्लियों के परिवार का ये जानवर अपने छोटे सिर, पतली कमर और गठीले शरीर की वजह से गजब का फुर्तीला है।
इनका वैज्ञानिक नाम 'एसिनोनिक्स जुबेटस' (Acinonyx jubatus) है, जो 130 प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। इनका वजन 72 किलोग्राम तक होता है। वैसे क्या आपने कभी चीता को टॉप स्पीड से दौड़ते हुए देखा है?
अगर नहीं देखा, तो सोशल मीडिया पर छाया हुआ ये क्लिप आपके लिए हैं, जिसे देखने के बाद आप इस शानदार जानवर की रफ्तार और उसकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे!
यह वीडियो ट्विटर हैंडल @fasc1nate से 8 जनवरी को पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में बताया- दौड़ते समय, चीते एक बार में 22 फीट तक की छलांग लगाते हैं।
इसकी मदद से वह 70 मील (112 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच जाते हैं। अब तक इस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक व्यूज, 50 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजारों प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं।
While running, cheetahs cover up to 22 feet per stride reaching speeds of up to 70 miles per hour. pic.twitter.com/4xL7Y6qvCC
— Fascinating (@fasc1nate) January 8, 2023
एक यूजर्स लिख रहे हैं- दौड़ते हुए हवा में रहता है चीता। दूसरे ने लिखा- कुदरत ने शानदार चीज बनाई है। इसी तरह से तमाम यूजर्स ने तेंदुए की बेहतरीन रफ्तार देखकर उसकी तारीफ की। बता दें, असल में इस क्लिप को ट्विटर हैंडल @PsychologyMind1 से पोस्ट किया गया था।