home page

इस भारतीय Teacher को दिल दे बैठी China की छात्रा, ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने ऐसे रचा ली शादी

एक भारतीय टीचर और चीनी छात्रा की अनोखी लव स्टोरी आपको बता रहे हैं। जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

 | 
afsd

Newz Funda, New Delhi एक भारतीय टीचर को चीन की लड़की दिल दे बैठी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और एक साथ रहने का फैसला करते हुए दोनों ने विवाह रचा लिया।

यह लव स्टोरी है चीन की रहने वाले एक लड़की की, जिसने छत्तीसगढ़ के रहने वाले लोकेश कुमार से शादी की है। यही नहीं, इस लव स्टोरी की इसलिए भी चर्चा हो रही है कि खुद उसने ही लोकेश को प्रपोज किया था।

वह लड़की लोकेश की योगा स्टूडेंट थी। एक वीडियो इस स्टोरी का वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग इसको खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।  

बीजिंग जाकर शुरू की थी नौकरी

लोकेश मूल रूप से छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता खेती करते हैं और ये लोग चार बहन-भाई है। योगेश वीडियो में बताते हैं कि बचपन से ही उनका लगाव योगा के प्रति रहा है।

वे इसके लिए स्टडी करने पहले उत्तराखंड के हरिद्वार चले गए थे। लेकिन उनका रास्ता परिवार की आर्थिक स्थिति ने रोक लिया और यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं ले सके। हार नहीं मानी और फिर पीजी करने के बाद दिल्ली में नौकरी की खातिर गए थे।

इस सफर में दोस्तों ने भी खूब मदद की। यहां उनको पता लगा था कि चीन के इंडियन इंस्टीट्यूट में योग टीचर की जरूरत है। जिसके बाद उन्होंने अप्लाई किया तो नौकरी मिल गई। 

बेटे का नाम रखा है यह

वे वहां के बीजिंग स्थित भारतीय इंस्टीट्यूट में नौकरी के लिए लग गए थे। यहीं पर भेंट हाऊ जोंग से हुई थी। जो उनके पास योग सीखने के लिए आती थी। इसी दौरान इस लड़की ने उनको प्रपोज कर दिया।

जिसके बाद प्यार हो गया। हालांकि इसी बीच उनक ब्रेकअप भी हो गया था। क्योंकि वह काफी झगड़ालू किस्म की थी। लेकिन वापस लौटे तो उनका मन नहीं लगा और हाऊ की याद आने लगी।

जिसके बाद फिर सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर हाऊ से बात की तो काफी बदलाव उनके नेचर को लेकर महसूस हुआ। फिर दोनों ने तीन साल पहले 2019 में शादी का फैसला कर लिया। आज वे 6 साल से चीन में रह रहे हैं। 

दोनों ने अपने बेटे का नाम भी रुसिया रखा है। जिसका भारतीय अर्थ होता है प्रकाश। इनका एक यूट्यूब चैनल Lokesh China Vlogs के नाम से है, जिनको 20 हजार से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। इस पर ये अपने ब्लॉग आदि लिखते रहते हैं।