home page

Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू टर्न: धुंध से घटी दृश्यता, जानें आगे कैसे रहने वाला है मौसम

सर्दी जाते जाते एक बार फिर से अपना जलवा दिखा रही है। शुक्रवार को एक बार फिर से धुंध देखने को मिली, साथ ही ठंड का पारा गिरा। मौसम में सुबह से दोपहर तक छाई रही धुंध...

 | 
weather

Newz Funda, Haryana Desk हरियाणा के अंदर मौसम में फिर से बदलाव शुक्रवार को देखने को मिला। सुबह तडक़े से गहरी धुंध छाई रही। इससे दृश्यता 20 मीटर से 25 मीटर के बीच रही।

जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। धुंंध के कारण सुबह के समय ठंड का भी असर रहा। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। 

मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना

इससे पहले रात्रि हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ। वहीं कहीं कहीं सतही हवाएं तेज गति से चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मौसम में आगे भी बदलाव होने की संभावना है। आने वाले समय में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 

धुंध से फसलों को फायदा

घुंध के साथ साथ आद्रता भी ज्यादा रही। इससे फसलों को काफी फायदा मिलेगा। धुंध के कारण फसलों के पौधों को फुटाव व बढ़वार तेजी से होगी। पिछले दो दिनों में तापमान बढऩे से फसलों के अनुकूल मौसम नहीं था।

इससे किसान चिंता में थे। कृषि वैज्ञानिक डा. बाबूलाल ने बताया कि धुंध से गेहूं व सरसों की फसल को फायदा मिलेगा।