home page

Weather Update: हरियाणा व राजस्थान में 28 फरवरी को बढ़ने वाला पारा, जानें आपके कैसा रहने वाला है मौसम

हवाओं की दिशा में भी बदलाव होने तथा हल्की से मध्यम गति से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसके प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।

 | 
weather

Newz Funda, New Delhi पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वातावरण में नमी होने तथा पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद पिछले दो दिनों से उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अलसुबह धुंध छाई रही तथा विशेषकर रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

इसी के साथ दिन के समय हरियाणा व राजस्थान में तापमान के अंदर बढ़ोतरी हुई है। इससे दिन के समय गर्मी का असर बढ़ा है। 

मौसम का पूर्वानुमान

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 28 फरवरी तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमि विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 27 फरवरी तक राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।  

इस दौरान हवाओं की दिशा में भी बदलाव होने तथा हल्की से मध्यम गति से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसके प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।

फरवरी में राजस्थान में रिकार्ड गर्मी

राजस्थान में रिकार्ड गर्मी देखने को मिल रही है। जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर, चूरू, बाड़मेर, सीकर में कई सालों का रिकार्ड टूटा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे भी तापमान तेजी से बढ़ेगा। इसका असर फसलों में ज्यादा पड़ेगा। 

दिन के समय बढ़ी तपिश

उत्तर भारत में फरवरी माह के शुरूआत में ही बदलाव रहा। इसी के साथ बेमौसमी तेज तपिश देखी जा रही है, जो मैदानी इलाकों में रिकॉर्ड तोड़गर्मी का सबब बन चुकी है। उत्तर भारत मे बड़े  पैमाने पर तापमान 30℃से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है।

राजस्थान के अधिकतर इलाकों, पश्चिमी व दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, बुंदेलखंड, पूर्वांचल व पश्चिमी उत्तर के कुछ इलाकों में पारा 30 को पार कर गया है। 

राजस्थान की रिकॉर्ड गर्मी

जैसलमेर की गर्मी ने फरवरी माह में 70 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 37.5℃ रिकॉर्ड हुआ है। जो 27 फरवरी 1953 को दर्ज 37.8℃ वाले रिकॉर्ड के बाद सबसे ज्यादा तापमान है।

इन 70 सालों के अंतराल में जैसलमेर में आजतक इतना अधिक तापमान फरवरी में कभी नही गया। इसी के साथ अन्य जिलों में भी तापमान में रिकार्ड टूटा है। बाड़मेर में भी फरवरी माह की गर्मी ने 80 साल का रिकॉड तोड़ दिया है।

यहां पर अधिकतम तापमान 38.3 दर्ज हुआ था। जो 27 फरवरी 1943 को दर्ज 38.3℃ के बाद का सबसे अधिकतम तापमान है। इसी के साथ अन्य जिलों का तापमान भी टूटा है।