home page

Weather Update: हरियाणा में आज और कल बरसगे बादल, IMD ने जारी किया ओरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्यों में आने वाले समय में मौसम परिवर्तनशीलता कायम रहेगी। उत्तर हरियाणा में 27 व 28 जुलाई को ओरेंज अलर्ट के साथ...
 | 
weather

Newz Funda, New Delhi मानसून अभी सक्रिय रूप से अलग अलग राज्यों में बरस रहा है। इससे कई प्रदेशों में जलभराव होने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज व कल हरियाणा सहित अनेक राज्यों में भारी बरसात का अनुमान है। अभी भी उत्तर हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला आदि जिलों में बादल झमाझम बरस रहे हैं। 

प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, नई दिल्ली, फरीदाबाद, गुडग़ांव, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल जिले में बादल गर्जन के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। 

मौसम परिवर्तनशील Alert

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्यों में आने वाले समय में मौसम परिवर्तनशीलता कायम रहेगी। उत्तर हरियाणा में 27 व 28 जुलाई को ओरेंज अलर्ट के साथ भारी बरसात का अनुमान है। 

अगले दो दिन यलो अलर्ट रहेगा। दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा में 27 जुलाई को ओरेंज अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में 27 व 29 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 

30 जुलाई तक जारी रहेगी

हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक बरसात का यह दौर आगे बढ़ते हुए अन्य क्षेत्रों को भी कवर करने वाला है। 

कहीं हल्की तो कहीं मध्यम या भारी श्रेणी की वर्षा गतिविधियों का यह सिलसिला 30 जुलाई तक होगा। 

एक मानसून एक्सिस इस समय राजस्थान के जैसलमेर, कोटा, गुना, रायपुर, भवानिपटना से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। साथ ही चक्रवाती हवा का एक अन्य क्षेत्र पश्चिमी मध्यप्रदेश व साथ लगते पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है।