home page

Weather Update : हरियाणा-पंजाब सहित इन इलाकों में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, क्या सूर्य देव भी देंगे दर्शन?

हरियाणा-पंजाब में बारिश के बाद एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। मौसम में सुबह के समय ठंडी हवा और सूर्य देव के दर्शन तो होगे ही साथ ही...

 | 
weather alert

Newz Funda, New Delhi हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित शनिवार और रविवार को हुई बारिश के कारन मौसम में बदलाव आया है। जब से बारिश हुई है तभी से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित पूरे उतर भारत में ठंडी हवा ने ठिठुरन बड़ा रखी है।

वहीं दिन में धूप तो खिल रही है लेकिन ठंडी हवा का दौर जारी है। मौसम विभाग का मानना है कि यह दौर अभी इसी तरह जारी रहेगा। अब कुछ दिन ओर तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटे में तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की सम्भावना है। अंडमान. निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों और दक्षिण केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम में भी हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली- एनसीआर की बात करें तो यह क्षेत्र शुष्क बना रहेगा और सूखी ठंड का सामना करेगा। मौसम एजेंसी के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी के आसपास पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा।

जम्मू सहित इन क्षेत्रों में हो सकती है हिमपात

मौसम विभाग के एक अपडेट के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है।

पूरे उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। जिसके कारण अगामी कुछ दिनों तक हिमपात होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

फसलों के लिए अच्छी है ठंडक

बारिश होने के बाद से ही धुंध के साथ ठंडी हवा चल रही है ऐसे में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कुछ एरिया की जगहों पर गेहूं की फसल पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता दिख रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोहरा पड़ने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।