home page

Weather Update: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में फिर से लौटी ठंड, 10 डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान, जानें क्या है आपके यहां का मौसम अपडेट

राजधानी दिल्ली में रविवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। फिर भी तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ।

 | 
weather

Newz Funda, New Delhi उत्तर- पश्चिम भारत में एक बार सर्दी फिर से जाते जाते अपना जलवा दिखा रही है। मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल, उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी हुई है।

जिस कारण पहाड़ों की सर्द हवा यहां पहुंच रही है। हवा की दिशा भी दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम हो गई। इस वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में न्यूनतम तापमान गिर गया है। यहां पारा 9.8 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया था।

दिल्ली में गिरा चार डिग्री तापमान

राजधानी दिल्ली में रविवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। फिर भी तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। इस वजह से मौसम खुशनुमा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी आकाश साफ रहेगा और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

सोमवार के बाद से बढ़ेगा तापमान

इसके अगले दो दिन भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। लेकिन सोमवार के बाद तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली में कितना रहा तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.2 डिग्री सेल्सियस और जाफरपुर में 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इन दिनों जगहों पर अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।