हरियाणा में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में छाएंगे बादल और होगी बारिश होगी, देखें IMD का अलर्ट
गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में हरियाणा प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के समय गर्मी पड़ने लगी है। आईएमडी की जानकारी अुनसार कई इलाकों में बारिश होने की संभावना बन रही है।

Newz Funda, New Delhi देशभर में गर्मी ने अपनी झलक दिखानी शुरू कर दी है। यहां दिन के समय सूर्य की तपिश के चलते पारा चढ़ रहा है। हालांकिए सुबह.शाम ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी मेहसूस होती है।
वहीं हरियाणा समेत कई राज्यों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं आईएमडी के अपडेट अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
इस दौरान पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 फरवरी से 12 फरवरी के दौरान राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। परंतु कल 10 फरवरी को राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं.कहीं बादलवाई तथा एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित।
मौसम के बदलाव के चलते हवाओं की दिशा में भी बदलाव होने तथा मध्यम से तेज गति से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसके प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।
देश भर में मौसम अपडेट
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर पछुआ हवाओं के रूप में देखा जा रहा है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और राजस्थान के पश्चिमी भागों पर बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हुई। जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई। मध्य प्रदेशए छत्तीसगढ़ए तेलंगानाए बिहार और झारखंड के पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की कमी आई है।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित,बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के साथ.साथ एक.दो स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात संभव है।
उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। वहीं सिक्किम और असम में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि राजस्थान के पश्चिमी भागों में तेज़ धूल भरी अंधी चलने की भी संभावना हैं।